अभिनेता विक्की कौशल जहां भी जाते हैं, उनकी पत्नी कैटरीना कैफ का साया उनके साथ हरदम रहता है। जब से दोनों की शादी हुई है, ऐसा शायद ही कोई फिल्मी कार्यक्रम रहा हो जहां इन दोनों से एक दूसरे को लेकर सवाल न पूछे जाते हो। नतीजा अब ये हो रहा है कि विक्की कौशल की फिल्म हाशिये पर हो जाती है और फोकस में आ जाते हैं इन दोनों के रिश्ते। इस बार बारी निर्देशक मेघना गुलजार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सैम बहादुर' के टीजर लांच की थी, लेकिन सवाल वही कि कैटरीना कैफ की फिल्मों को लेकर विक्की का क्या कहना है..!