विक्की कौशल फिलहाल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सैम बहादुर' की रिलीज के लिए तैयार हैं। जहां हर कोई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, वहीं अब खबर आई है कि मेघना गुलजार निर्देशित इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। मंगलवार को विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सैम बहादुर का नया पोस्टर साझा किया, जिसमें लिखा था, "अभी एडवांस बुकिंग शुरू है।"