फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरगिस और माधवन के बर्थडे से लेकर मोदी की शपथ ग्रहण से दूर रहे ये स्टार्स समेत मनोरंजन की बड़ी खबरें

Sat, 01 Jun 2019 07:44 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
आज (1 जून) नरगिस का जन्मदिन है। नरगिस ने फिल्मों में एक्टिंग को एक नया आयाम दिया। फिल्म 'मदर इंडिया' का नाम लेते ही दिलों दिमाग में सबसे पहला नाम नरगिस का आता है। फिल्मों के अलावा नरगिस की लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही। ऐसे में आज के खास दिन पर जानते हैं नरगिस के कुछ अनसुने किस्से..

पढ़ें: सुनील दत्त से शादी के बाद करीब 20 साल राज कपूर से नहीं मिली थीं नरगिस, अनसुने किस्से सहित Rare फोटोज
विज्ञापन

2 of 6
R Madhavan
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार और बॉलीवुड में भी नाम कमा रहे अभिनेता आर माधवन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1 जून 1970 को बिहार के जमशेदपुर (अब झारखंड में) में एक तमिल परिवार में हुआ था। वह फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। 29 साल की उम्र में शादी के बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। शायद ही आपको पता हो कि फिल्मों में आने से पहले वह किस प्रोफेशन के महारथी रहे हैं। चलिए माधवन संग बात करतें हैं इन 8 फिल्मी सितारों के एक्टिंग से पहले जॉब की...

पढ़ें: B'DaySpl: एक्टर बनने से पहले ये काम करते थे आर माधवन, इन 8 स्टार्स की भी जान लीजिए जॉब    
विज्ञापन

3 of 6
Boman Irani, Rishi Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
बॉलीवुड एक्ट्रर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 8 महीने से न्यूयॉर्क में हैं। शुरुआत में तो इस बात का पता नहीं चला था कि आखिर ऋषि को क्या हुआ है लेकिन कुछ दिन पहले ही करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वह अब कैंसर मुक्त हो गए हैं। इसके बाद ऋषि की भारत वापसी का फैंस इंतजार करने लगे। हालांकि अभी उनका इलाज चल रहा है जिस वजह से ऋषि अभी तक न्यूयॉर्क में ही हैं। इस बीच ऋषि ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा। 

पढ़ें: न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के दिल का दर्द फूटा, लिखा-'8 महीने से भारत से दूर हूं, मैं घर कब जा पाऊंगा?'

4 of 6
टेलीविजन शो - फोटो : सोशल मीडिया
घर-घर में मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार कर चुकीं दिशा वकानी ने एक कीमती कार खरीदी है। उन्होंने अपनी नई कार ऑडी की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इस कार की मुंबई में ऑनरोड कीमत 66 लाख से 96 लाख रुपए तक हो सकती है। इस तस्वीर के साथ 'दया भाभी' ने कैप्शन तो शेयर किया है लेकिन यह नहीं बताया कि उन्होंने कौन-सा मॉडल खरीदा है।

पढें: 'तारक मेहता..की दयाबेन ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत जान नहीं होगा यकीन
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान - फोटो : Amar Ujala
अलविदा की नमाज पूरी होने के बाद से अब बस ईद का इंतजार है और साथ ही उल्टी गिनती भी शुरू हो चुकी है इस ईद पर रिलीज हो रही सलमान खान की फिल्म भारत की। अब तक अपनी को स्टार कटरीना कैफ के साथ ही फिल्म भारत का प्रचार करते दिखे सलमान शुक्रवार को अपने परिवार के साथ महबूब स्टूडियो में नजर आए। सलमान खान इस बात पर जोर दे रहे हैं कि फिल्म भारत देखने लोग अपने परिवार के साथ ही आए।

 पढ़ें: कटरीना को छोड़ पिता और बहन संग सलमान ने किया 'भारत' का प्रमोशन, फैन्स को दिया ये न्यौता
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में स्पष्ट बहुमत से जीत हासिल करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की दूसरी पारी की शुरुआत कर ली है। उनके शपथ समारोह में कई फिल्मी हस्तियां भी नजर आईं। इस दौरान बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और तीनों खान शाहरुख, सलमान और आमिर इस शपथ समारोह से नदारद रहे। गौरतलब है कि अक्षय ने पीएम मोदी का एक गैर-राजनीतिक इंटरव्यू लिया था तो सलमान से भी मोदी के रिश्ते मधूर हैं। लेकिन इन सबके बावजूद इनके फैन्स में ये जानने की बेचैनी थी आखिर ये स्टार्स पीएम मोदी की शपथ समारोह में क्यों नहीं पहुंचे।

पढें: पीएम मोदी के शपथ समारोह में नहीं पहुंचे थे अक्षय और शाहरुख-सलमान-आमिर, ये थी वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें