राजवीर-सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धर्मेंद्र के पोते राजवीर को राजश्री की इस नई फिल्म में हीरो का किरदार निभाने के लिए चुना गया है। राजवीर के बड़े भाई यानी करनवीर के लिए दोनों के पापा सनी देओल ने फिल्म लिए फिल्म बनाई थी, ‘पल पल दिल के पास’। लेकिन, सनी देओल के छोटे बेटे की लॉन्चिंग राजश्री के बैनर तले होने जा रही है। बताया जा रहा है कि राजवीर का नाम भी अवनीश को सलमान खान ने ही सुझाया था। देओल परिवार और सलीम खान के परिवार के रिश्ते बहुत पुराने हैं। सलीम खान पर धर्मेंद्र के बहुत एहसान बताए जाते हैं। सलमान खान की बॉबी देओल से बहुत गाढ़ी दोस्ती रही है। अब ये रिश्ते तीसरी पीढ़ी भी निभा रही है और साथ में ये फिल्म भी बनाने जारही है।