फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच भी दोस्त को नहीं भूले सलमान, जन्मदिन पर अजय देवगन को इस अंदाज में दी बधाई

Fri, 03 Apr 2020 08:12 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान, अजय देवगन, काजोल - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अभिनेता अजय देवगन बॉलीवुड के वो स्टार हैं जो सभी किरदारों में फिट हो जाते हैं। उनकी दमदार अभिनय और एक्शन की अक्सर तारीफ होती है। एक अच्छे कलाकार होने के साथ-साथ अजय एक जिंदादिल इंसान भी हैं। इसी वजह से फिल्म इंडस्ट्री में उनके बहुत सारे दोस्त हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लॉकडाउन के बीच अजय देवगन ने गुरुवार को अपना 51वां जन्मदिन मनाया। अजय पूरे दिन अपने परिवार के साथ घर पर ही रहे। लेकिन उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं देते रहे। कई बड़े स्टार्स ने इस मौके पर उन्हें विश किया।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan - फोटो : Social Media
इस काम में अजय देवगन के करीबी दोस्त सलमान खान भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने ही अंदाज में अजय देवगन को बधाई दी। सलमान ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक अजय देवगन..मेरे दोस्त, सुरक्षित रहो।'
 

4 of 5
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
अपने जन्मदिन के मौके पर अजय देवगन फैंस के लिए घर पर ही रहने की अपील की। उन्होंने एक वीडियो के जरिए संदेश दिया। इस वीडियो में दिग्गज अभिनेता राजकुमार की एक फिल्म का सीन है। इस वीडियो को डब किया गया है। डबिंग में इसे कोरोना और लॉकडाउन से जोड़ा गया है और घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में अजय ने लिखा है, 'असली लीजेंड की तरफ से खास सलाह है। ध्यान दें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अजय देवगन आखिरी बार फिल्म 'तानाजी' में नजर आए थे। फिल्म में उनकी काम की खूब तारीफ हुई। इसमें उनकी पत्नी काजोल और सैफ अली खान नजर आए। 'तानाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। अजय अब राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आर आर आर' (RRR) में नजर आएंगे।

आर्थिक सहायता के लिए लगातार ट्रोल हो रहे अमिताभ बच्चन ने दिया जवाब, बोले- 'वो कर सकते तो समय ना होता...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें