शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज के बाद से चारों तरफ शाहरुख खान को लेकर दीवानगी देखने को मिल रही है। शाहरुख के फैन उनकी फिल्म पठान को देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। वहीं, फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करती हुई नजर आ रही है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखने को मिल रहे हैं। फिल्म में सलमान खान का कैमियो है। इसके बाद बताया जा रहा है कि शाहरुख खान भी सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 में कैमियो करते नजर आएंगे।