बॉलीवुड हस्तियों की जिंदगी उनके प्रशंसकों को हमेशा आकर्षित करती है। आलीशान घर, महंगी गाड़ियां, चमक-दमक...ऐसा लगता है कि वह किसी दूसरी दुनिया के रिहायशी हैं। मगर इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत होती है। दिन-रात एक करके सितारे अपना नाम और अपने लिए दौलत कमाते हैं। इस बेशुमार दौलत के बूते वह खुद तो सुविधाजनक जीवन जीते ही हैं, साथ ही अपने करीबियों पर भी समय-समय पर पैसा लुटाते नजर आते हैं। बात जब अपने सगे-संबंधियों और पसंदीदा को-स्टार्स को तोहेफ देने की आती है तो वे कीमत नहीं देखते। बॉलीवुड में किस स्टार ने किसे दिए हैं सबसे महंगे तोहफे, आइए जानते हैं...