फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: धमकी देने से पहले की गई थी सलमान खान के घर की रेकी, पूछताछ में मुकरा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई

Tue, 07 Jun 2022 12:41 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलीम खान, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता को मिली धमकी के मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल से मुलाकात की। पुलिस के अनुसार, धमकी भरा पत्र भेजने से पहले सलमान खान के घर की रेकी की गई थी। इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने इस मामले में बिश्नोई गिरोह के शामिल होने की आशंका भी जताई है। 
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान और सलीम खान - फोटो : Instagram
दिल्ली पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा
वहीं दिल्ली पुलिस ने अभिनेता सलमान खान को धमकी भरे पत्र के सिलसिले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की। इस दौरान लॉरेंस बिश्नोई ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका इस मामले में कोई  हाथ नहीं है और उन्हें नहीं पता कि वह पत्र किसने जारी किया है।
विज्ञापन

3 of 4
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को क्यों है लॉरेंस बिश्नोई पर शक?
बिश्नोई से इसलिए पूछताछ की जा रही है क्योंकि गैंगस्टर ने 2018 में सलमान को धमकी दी थी। 'रेस 3' की शूटिंग के दौरान उन्होंने कहा था कि वह जोधपुर में सलमान की हत्या करेंगे। पूछताछ के दौरान भी लॉरेंस बिश्नोई ने इस बात को कुबूला और कहा कि उसने अपने कथित सहयोगी संपत नेहरा को कुछ साल पहले सुपरस्टार की हत्या को अंजाम देने के लिए कहा था। वह मुंबई आया था और इलाके और गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी। हत्या के लिए तीन से चार लाख की आरके स्प्रिंग राइफल का ऑर्डर भी दिया था। लेकिन प्लान को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/beingsalmankhan
इस वक्त क्या कर रहे हैं सलमान खान?
इन सबके के बीच अभिनेता सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें कि अभिनेता ने अपनी फिल्म का टाइटल बदलकर 'भाईजान' रख लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें