देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों.. अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, अनुपम खेर सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी हैं। सलमान खान ने भी सभी देशवासियों को बधाई दी लेकिन एक खास अंदाज में।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान का अंदाज अन्य सितारों से अलग रहा। 15 अगस्त के दिन सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो देशभक्ति गाना 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा' गाना गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है।
विज्ञापन
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर सलमान खान के इस वीडियो को काफी रिएक्शन मिल रहे हैं। कुछ ही घंटे में इसे हजारों लोगों ने देख लिया है। सलमान बीते दिनों अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर थे। जहां से वो रोजमर्रा के काम करते हुए वीडियो साझा कर रहे थे। सलमान खेत में कभी ट्रैक्टर चलाते दिखे तो कभी जमीन पर बैठे हुए नजर आए।
4 of 5
सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
फार्महाउस से ही सलमान ने अपने कुछ वीडियोज रिलीज किए। 'तेरे बिना' नाम के एक गाने में सलमान और जैकलीन फर्नांडिस दिखे। सलमान ने फार्महाउस पर ही वीडियो शूट किया था। इसके अलावा सलमान 'बिग बॉस' को लेकर भी चर्चा में हैं। जल्द ही 'बिग बॉस' का प्रसारण जल्द ही शुरू होने वाला है।
'बिग बॉस' का टीजर भी सामने आ चुका है। एक टीजर में सलमान खान कहते हैं, 'लॉकडाउन लाया नॉर्मल लाइफ में स्पीड ब्रेकर, इसलिए उगा रहा हूं चावल और चला रहा हूं ट्रैक्टर। पर अब सीन पलटेगा।' हालांकि बिग बॉस का ये नया सीजन 'बिग बॉस 14' न कहलाकर 'बिग बॉस 2020' कहलाएगा।