फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की फैंस से अपील: ईद पर घर के बाहर जमा न हों, मिलने नहीं आ सकेंगे

Thu, 13 May 2021 03:41 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : Social media

देश में इन दिनों लोग कोरोना महामारी से परेशान हैं। इसका असर देश के अन्यत्र संस्थानों, उद्योगों और संसाधनों पर पड़ा है। हर तबका इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसमें फिल्म उद्योग भी शामिल है। कोरोना के कारण लोगों से घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही कई राज्यों में सख्त दिशानिर्देश जारी हैं। कहीं नाइट कर्फ्यू तो कहीं लॉकडाउन लगाया गया है। महाराष्ट्र में भी कोरोना लॉकडाउन के कारण मनोरंजन जगत पर खासा प्रभाव पड़ा है। शूटिंग करना तो मुश्किल है ही, घर से बाहर निकलना भी खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में मेकर्स विदेशों का भी रुख कर रहे हैं। तो वहीं कुछ ऐसे हैं जो अन्य राज्यों में जगह तलाश रहे हैं, जहां कोरोना के मामले कम हैं। इन हालातों के बीच बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान की नई फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ रिलीज हुई है।

विज्ञापन

2 of 5
'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' - फोटो : amar ujala, mumbai

सलमान खान की नई फिल्म या फिर कहें कि दर्शकों के लिए ईद का तोहफा, आज सलमान भाई ने ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ रिलीज कर दे दिया है। कोविड हालात को ध्यान में रखते हुए फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। बता दें कि हर साल सलमान खान ईद के मौके पर अपनी फिल्म रिलीज करते आये हैं। इस साल भी उन्होंने ऐसा ही किया। हर साल के मुकाबले इस बार हालात अलग हैं। इसलिए फिल्मों को थियेटर की जगह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है। सलमान खान ने भी ऐसा ही किया। इस बीच उन्होंने अपने फैंस के लिए संदेश भी दिया है। भाई जान ने लोगों से अपील की है कि कोई भी उनके घर के बाहर आकर खड़ा न हो।

विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : Social media

दरअसल, सलमान खान ने कोरोना के खतरे और लॉकडाउन को लेकर लोगों से अपील की है कि उनके घर के आगे आकर भीड़ न लगाएं। क्योंकि वे किसी से मुलाकात नहीं कर पाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी स्टार के घर के आगे न पहुंचे। सभी अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहें।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : Social media

बता दें कि सलमान खान हर साल ईद के मौके पर अपनी बालकोनी से निकलकर फैंस का अभिनंदन करते हैं। उनके बंगले के आगे भारी संख्या में चाहने वालों की भीड़ उमड़ती थी। लेकिन बीते दो सालों से कोरोना के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है। अभिनेता ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे भी घर पर ही रहेंगे। उनका प्लान हर साल के मुकाबले इस बार बिल्कुल अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : Social media
बता दें कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म को ईद के खास मौके पर जी प्लेक्स पर रिलीज कर दिया है। साल 2019 में आई फिल्म 'दबंग 3' के बाद सलमान खान अब अपने फैंस के लिए मसाला फिल्म लेकर आए हैं। तो वहीं सलमान के लिए उनके फैंस में दीवनगी कुछ इस कदर है कि राधे रिलीज होते ही सभी यूजर्स एक साथ ही जी प्लेक्स पर फिल्म देखने लगे। इसका असर ये हुआ कि ऐप का सर्वर क्रैश हो गया। ऐप पर फिल्म ना चलने पर यूजर्स परेशान हो गए और सभी लोग ट्वीट कर इसकी शिकायत करने लगे। यहां तक कि लोगों ने सलमान खान को भी टैग करते हुए फिल्म ना देख पाने की समस्या बताई। आलम ये हुआ ट्विटर पर सलमान खान और जी फाइव ट्रेंड करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें