फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डॉन’ से लेकर 'अग्निपथ' तक: रिलीज के समय फ्लॉप लेकिन वक्त के साथ हिट हो गईं ये फिल्में

Thu, 13 May 2021 02:54 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड फ्लॉप फिल्म्स - फोटो : Social media

किसी भी फिल्म की सफलता उसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर मानी जाती है। टिकट काउंटर पर दर्शकों की लंबी कतारें लगीं तो फिल्म हिट समझी जाती है, क्योंकि इसी पर लागत के बदले हासिल हुई कमाई निर्भर करती है। निर्देशक हमेशा अच्छी कहानी दिखाने के लिए काफी मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं। आज हम कुछ ऐसी ही फिल्मों की बात करेंगे, जो रिलीज हुईं तो फ्लॉप मानी गईं, लेकिन बाद में इन्होंने एक नया रिकॉर्ड बना दिया।दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और बड़ी हिट मानी गईं।

विज्ञापन

2 of 11
मेरा नाम जोकर - फोटो : Social media

मेरा नाम जोकर

साल 1970 में राजकपूर अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट वाली फिल्म 'मेरा नाम जोकर' लेकर आये थे। यह फिल्म उस वक्त नहीं चल पायी थी। यह हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें एक नहीं बल्कि दो इंटरवल थे। प्रोजेक्ट को पूरा करने में पांच-छह साल लग गए थे और नतीजतन राज कपूर की पत्नी को अपने गहने बेचने पड़े थे। पूरा कपूर खानदान कर्ज में डूब गया था। उस समय फ्लॉप हुई ये फिल्म बाद में बड़ी हिट साबित हुई। आजतक लोग इसे याद करते हैं और गानों को गुनगुनाते हैं।

विज्ञापन

3 of 11
'गाइड' - फोटो : Social media

गाइड

साठ के दशक में आई देव आनंद की 'गाइड' की गिनती उन नगीनों में होती है, जो हिंदी सिनेमा ने दर्शकों को दिए हैं। गाइड एकमात्र ऐसी भारतीय फिल्म रही, जिसे 2008 में आधिकारिक तौर पर कान फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल किया गया था। उस वक्त ये रिलीज के बाद लागत भी नहीं निकाल पाई थी।

4 of 11
'शोले के एक सीन में धर्मेंद्र, जगदीप और अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया

शोले

फिल्म 'शोले' भारत की सबसे सफल फिल्मों में शुमार है। इसके बाद से सच में मांओं ने अपने बच्चों को गब्बर का डर दिखाकर सुलाना शुरू कर दिया था। वहीं, गली-गली दोस्तों की जोड़ी को जय-वीरू का नाम दिया जाने लगा था, लेकिन जिस समय ये फिल्म रिलीज हुई थी उस वक्त इसको फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में रखा गया था।

विज्ञापन

5 of 11
'उमराव जान' - फोटो : सोशल मीडिया

उमराव जान

साल 1981 में आई फिल्म ‘उमराव जान’ का गाना ‘इन आंखों की मस्ती…’ तो आपको याद ही होगा। यह गाना आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इसमें रेखा बेहद ही खूबसूरत नजर आई थीं। फिल्म 'उमराव जान' की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस फिल्म ने बॉलीवुड की सदाबहार कही जाने वाली अभिनेत्री रेखा के करियर को रातों-रात असमान की बुलंदियो पर पहुंचा दिया था, लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन

6 of 11
'डॉन' के एक गाने का दृश्य - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

डॉन

फिल्म ‘डॉन’ की बॉक्स ऑफिस पर बोहनी उन चंद फिल्मों की तरह ही हुई, जिन्हें रिलीज के पहले हफ्ते में फ्लॉप घोषित कर दिया गया था। अब भले हिंदी फिल्में एक साथ चार हजार स्क्रीन्स तक पर रिलीज होती हैं। चंद्रा के मुताबिक डॉन सिर्फ 120 सिनेमाघरों में पूरे देश में रिलीज हुई थी। फिल्म ‘डॉन’ के लिए अमिताभ बच्चन को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। बाद में साउथ में रजनीकांत ने इसपर ‘बिल्ला’ के नाम से फिल्म बना डाली। शाहरुख खान ने भी ‘डॉन’ बनाई। दोनों ने खूब शोहरत बटोरी।

विज्ञापन

7 of 11
'जाने भी दो यारो' - फोटो : Social media

जाने भी दो यारो

हिंदी सिनेमा के गुजरे दौर में कई ऐसी फिल्में बनीं, जिन्हें हिंदी सिनेमा में बेमिसाल माना जाता है। 1983 में आई डायरेक्टर कुंदन शाह की फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ ऐसी ही एक फिल्म है। नौ मुख्य स्ट्रगलिंग कलाकारों को साथ लेकर बनाई गई यह पिक्चर लोगों को खूब पसंद आई। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, रवि वासवानी, भक्ति बार्वे, सतीश शाह, ओम पुरी, पंकज कपूर, सतीश कौशिक, नीना गुप्ता और अशोक बंथिया मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप करार दी गई थी।

8 of 11
'अंदाज अपना अपना' - फोटो : सोशल मीडिया

अंदाज अपना अपना

हिंदी सिनेमा में जब भी बेहतरीन और लाजवाब कॉमेडी फिल्मों की चर्चा होती है तो उसमें 'अंदाज अपना अपना' का जिक्र जरूर होता है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसके संवाद आज भी लोगों की जुबान पर हैं। सलमान खान, आमिर खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर जैसी स्टारकास्ट वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। हालांकि, अमर-प्रेम, तेजा, क्राइम मास्टर गोगो जैसे किरदार आज भी लोगो को खूब गुदगुदाते हैं।

9 of 11
'जो जीता वही सिकंदर' - फोटो : Social media

जो जीता वही सिकंदर

1992 में रिलीज हुई ये फिल्म दर्शकों को आज भी उतनी ही पसंद है। हालांकि, कम ही लोगों को पता है कि ये आमिर खान की डेब्यू फिल्म हो सकती थी। दरअसल, मंसूर खान के पास ये स्क्रिप्ट पहले से थी और वो कयामत से कयामत तक से पहले यही फिल्म बनाना चाहते थे। लेकिन बात नहीं बन पाई। जब फिल्म रिलीज हुई तो सिर्फ मुंबई में ही चली। बाकी जगह से इसे अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। ये फिल्म आज भी लोग घरों में टीवी पर देखते हैं।

10 of 11
'स्वदेस' - फोटो : Social media

स्वदेस

इस फिल्म में शाहरुख खान के काम की खूब तारीफ हुई थी और आजतक इसे उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस में गिना जाता है। आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लोग आज भी याद करते हैं, लेकिन ये फिल्म भी उस समय बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन

11 of 11
'अग्निपथ' - फोटो : Social media

अग्निपथ

इस फिल्म से अमिताभ एक नए किरदार में उभरकर आये थे। उनका डायलॉग 'पूरा नाम, विजय दीनानाथ चौहान' आज भी लोगों को याद है। इस फिल्म के लिए अमिताभ और मिथुन को नेशनल अवार्ड भी मिला था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। हालांकि, जब इसी फिल्म को 2012 में ऋतिक रोशन को लेकर बनाया गया तो सुपरहिट हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें