फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की सबसे लाडली बहन हैं अर्पिता, 6 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर बटोरी थीं सुर्खियां

Sun, 25 Jun 2017 04:22 PM IST
amarujala.com- Written by: भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
पति आयुष के साथ अर्पिता
70 के दशक की एक्ट्रेस और आइटम गर्ल हेलेन इन दिनों अपने परिवार के साथ जिंदगी बिता रही हैं। सलीम खान से शादी करने के बाद उन्होंने सड़क पर बैठी एक अनाथ लड़की को गोद ले लिया था। इस लड़की का नाम अर्पिता खान है। जी हां अर्पिता सलमान खान की बहन हैं। साल 2014 में अर्पिता की शादी दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन के बेटे आयुष शर्मा से हुई थी।
विज्ञापन

2 of 6
आयुष, अर्पिता, सलमान और आमिर
अर्पिता अब एक बेटे आहिल की मां भी हैं। वहीं अर्पिता के पति आयुष फिल्मों में एंट्री करने की तैयारी में लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर उन्हें अपनी फिल्म में लॉन्च करेंगे। इस‌ फिल्म में आयुष के अपोजिट सैफ की बेटी सारा अली खान होंगी।
विज्ञापन

3 of 6
परिवार के साथ अर्पिता
आज हम आपको अर्पिता के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुनी होंगी। सलीम खान ने अर्पिता को उस समय अडॉप्ट किया ‌था जब उनकी मां की मुंबई की सड़क पर मौत हो गई थी। अर्पिता अपनी मां की डेड बॉडी के पास बैठकर रो रही थीं। तभी सलीम खान की नजर अर्पिता पर पड़ी।

4 of 6
सलमान-सोहेल के साथ अर्पिता
उसी समय हेलेन और अर्पिता ने उन्हें गोद लेने का फैसला कर लिया था। अर्पिता ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की है। इसके बाद उन्होंने फैशन कोर्स करने के लिए लंदन स्कूल ऑफ फैशन में एडमिशन ले लिया। लंदन से पढ़ाई कर जब वो मुंबई वापस आईं तो उन्होंने यहीं पर एक इंटीरियर डिजायनर फर्म में नौकरी की।
विज्ञापन

5 of 6
अर्जुन कपूर के साथ अर्पिता
जब अर्पिता 18 साल की थीं तब उनका अफेयर अर्जुन कपूर से था। उस समय अर्जुन कपूर का वजन 140 किलो था। एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था कि अर्पिता ही पहली और आखिरी लड़की थी जिसके लिए मैं काफी सीरियस था। लेकिन 2 साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पति आयुष के साथ अर्पिता
अर्पिता खुद का फैशन ब्रांड खोलना चाहती हैं। साथ ही वो फिल्म प्रोडक्‍शन में भी हाथ आजमा रही हैं। खान खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद हमेशा लाइम लाइट से दूर रहीं। अर्पिता आज जो कुछ हैं वो उन्होंने अपने दम पर हासिल किया है। इतनी पढ़ी-लिखी होने के बावजूद उन्होंने कभी शो ऑफ करने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें