फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: शो में इन 8 सेलेब्स ने मुंडवाया सिर, लिस्ट में एक महिला कंटेस्टेंट भी है शामिल

Tue, 24 Sep 2019 02:12 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
bigg boss - फोटो : social media
सलमान खान का विवादित रियलिटी शो कल यानी 23 सितंबर को लॉन्च हो गया । इस बार घर का सेट लोनावला की जगह मुंबई में लगाया गया है । साथ ही इस बार शो में कोई भी कॉमनर नहीं आएगा । घर में एंट्री करने वाले सभी कंटेस्टेंट सेलेब्रिटीज होंगे । इनमें से दो कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला और देबोलीना भट्टाचार्या के नाम सामने आ गए हैं । ये शो 29 सितंबर से ऑन एयर होगा । 

विज्ञापन

2 of 10
Salman Khan Bigg Boss - फोटो : file photo
शो में कंटेस्टें को बिग बॉस अलग-अलग तरह के टास्क देते हैं । पिछले कुछ सीजन से एक टास्क ऐसा देखा जा रहा है जिसमें किसी कंटेस्टेंट को सिर मुंडवाना पड़ता है । टास्क को पूरा करने के लिए पिछले सीजन में कई सेलेब्रिटी ने सिर मुंडवाए । इनमें से कुछ महिला कंटेस्टेंट भी हैं। एक नजर डालते हैं ऐसे कंटेस्टेंट पर... 
विज्ञापन

3 of 10
bigg boss - फोटो : social media
अपूर्व अग्निहोत्री- बिग बॉस सीजन 7 में अपूर्व अग्निहोत्री ने लग्जरी बजट के पॉइंट के लिए अपने बाल हटवा दिए थे । इस शो में उनके साथ पत्नी शिल्पा सकलानी भी कंटेस्टेंट थीं । पति अपूर्व के गंजे होने के बाद उन्होंने घर में बहुत झगड़ा किया था ।

4 of 10
bigg boss - फोटो : social media
संग्राम सिंह- सीजन 7 में रेसलर संग्राम सिंह भी कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे थे । अपूर्व के बाद संग्राम ने भी बाकी कंटेस्टेंट के फायदे के लिए गंजा होना स्वीकार किया था । दर्शकों ने भी अपूर्व और संग्राम की बहुत तारीफ की थी । इस शो की विनर गौहर खान थीं । 
विज्ञापन

5 of 10
bigg boss - फोटो : social media
डायंड्रा सोर्स- सीजन 8 की कंटेस्टेंट डायंड्रा एक हेयर स्टाइलिस्ट हैं । वो शो के अंदर ही बाल्ड हो गई थीं । ऐसा उन्होंने किसी टास्क के लिए नहीं बल्कि अपने लुक को बदलने के लिए किया था । 
विज्ञापन

6 of 10
bigg boss - फोटो : social media
अमन वर्मा- सीजन 9 में होटल टास्क में हारने के बाद अमन वर्मा को गंजा होना पड़ा था । अली और सना खान मेहमान थे, जिन्होंने अमन के बाल्ड होने की डिमांड की थी । इसी के चलते अमन ने ये टास्क पूरा किया था । 
 
विज्ञापन

7 of 10
bigg boss - फोटो : social media
प्रिंस नरूला- सीजन 9 के विनर प्रिंस नरूला अपने गुड लुक्स के लिए जाने जाते हैं । इस शो में लग्जरी बजट टास्क के लिए उन्होंने बाल्ड लुक अपना लिया था । 

8 of 10
priyank sharma hiten tejwani
प्रियांक शर्मा - सीजन 11 में हिना खान के अच्छे दोस्त बन चुके प्रियांक शर्मा भी गंजे हुए थे । प्रियांक ने हितेन तेजवानी को नॉमिनेशन से बचाने के लिए ऐसा किया था । 

9 of 10
Akash Dadlani
आकाश ददलानी- रैपर आकाश ददलानी ने अपने टैलेंट से बिग बॉस सीजन 11 में खूब धमाल मचाया था । आकाश ने बंदगी को सुरक्षित करने के लिए अपने बाल हटवा दिए थे । वो इसके लिए तैयार नहीं थे लेकिन पुनीत और बंदगी ने उन्हें मना लिया था । 
विज्ञापन

10 of 10
bigg boss - फोटो : social media
दीपक ठाकुर- सीजन 12 में पहुंचे बिहारी सिंगर दीपक ठाकुर ने अपने पार्टनर उर्वशी वाणी को किडनैपर से छुड़ाने के लिए सिर मुंडवा लिया था । हालांकि बाद में दीपक अपने इस फैसले पर काफी गुस्सा भी नजर आए थे ।


सलमान के गुस्से का शिकार हुए 'बिग बॉस' के ये 8 कंटेस्टेंट, 2 को निकलवा दिया था घर से बाहर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें