राकेश रोशन, ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
राकेश रोशन
राकेश रोशन ने बॉलीवुड में काफी योगदान दिया है। उन्होंने 'कोई मिल गया', 'करन-अर्जुन', 'क्रिश' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। अपने दौर में उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। फिल्म औ सिनेमा को इतना देने वाले राकेश रोशन एक दौर में डर के साए में जी रहे थे। उन्हें अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर अबू सलेम से धमकी भरे कॉल आते थे और पैसे की मांग की जाती थी। यह किस्सा तब का है, जब राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन को 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। फिल्म ने सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके बाद साल 2001 में राकेश रोशन पर अंडरवर्ल्ड के लोगों ने हमला किया था, जिसमें राकेश रोशन को दो गोलियां लगी थीं। उन्हें उनके ड्राइवर ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। राकेश रोशन को यह गोलियां जान से मारने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें धमकाने के लिए मारी गई थी। अंडरवर्ल्ड से राकेश रोशन को धमकी दी गई थी कि वो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' के प्रॉफिट में उन्हें हिस्सा दें। लेकिन राकेश रोशन ने पैसे देने से इनकार कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी बात से अबू सालेम नाराज हो गया था और उसने गोलियां चलवाईं।