फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singer KK Death: अब सामने आएगी गायक केके की मौत की असली वजह, वकील ने याचिका दायर कर की सीबीआई जांच की मांग

Mon, 06 Jun 2022 01:27 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गायक केके - फोटो : सोशल मीडिया
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने वकील रविशंकर चटर्जी को गायक केके की मौत की सीबीआई जांच की मांग करते हुए एक जनहित याचिका दायर करने की अनुमति दे दी है। बता दें कि कोलकाता में आयोजित कॉन्सर्ट में लाइव परफॉर्म करने के बाद केके की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

2 of 5
गायक केके - फोटो : सोशल मीडिया
कॉलेज पर लगाया लापरवाही का आरोप
खबरों के मुताबिक गायक केके की मौत की आगे की जांच एक स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग को लेकर कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक दूसरी जनहित याचिका भी दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि उनके अंतिम संगीत कार्यक्रम में कुप्रबंधन हुआ था। याचिकाकर्ता ने कथित तौर पर कॉलेज की लापरवाही का भी उल्लेख किया है, जहां केके ने अपना अंतिम संगीत कार्यक्रम किया था।
विज्ञापन

3 of 5
केके - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई यह बात
पहले शनिवार को गायक-गीतकार कृष्णकुमार कुन्नथ की अंतिम पोस्टमार्टम और रासायनिक विश्लेषण रिपोर्ट सामने आई थी। दोनों रिपोर्टों में मौत का कारण "मायोकार्डियल इंफार्क्शन" बताया गया है।

4 of 5
केके - फोटो : सोशल मीडिया
31 मई की रात को क्या हुआ था?
31 मई को संगीत कार्यक्रम के कुछ घंटों बाद केके का निधन हो गया था। गायक कथित तौर पर संगीत कार्यक्रम के बाद असहज महसूस कर रहे थे। जिसकी वजह से उन्हें कार्यक्रम के बाद होटल के कमरे में ले जाया गया, जहां वह गिर गए। इसके तुरंत बाद गायक को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाइव परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर केके का निधन - फोटो : अमर उजाला
अलविदा केके....
केके के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। फिल्म उद्योग की कई हस्तियों ने भी केके को याद करते हुए पोस्ट साझा की। अक्षय कुमार, विशाल ददलानी, करण जौहर, अरशद वारसी, अनुष्का शर्मा और अन्य सेलेब्स ने उन्हें अंतिम सम्मान देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें