फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood & Underworld: सलमान से पहले इन्हें भी मिल चुकी हैं धमकियां, कैसेट किंग को तो गोलियों से कर दिया था छलनी

Mon, 06 Jun 2022 01:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
शाहरुख खान-सलमान खान-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर आम लोगों के मन में यह धारणा होती है कि स्टारडम के बीच आलीशान जिंदगी जीने वाले सितारों का जीवन बहुत सरल होता है। गाड़ी, बंगला, शोहरत और दौलत से लेकर करोड़ो फैंस का प्यार...। मगर पर्दे की रंगीन दुनिया का सच सिर्फ इतना भर नहीं है। हकीकत में देखा जाए तो स्टारडम के बाद इन सितारों की असली जिंदगी शुरू होती है। जीवन इतना सरल नहीं, जितना पर्दे पर दिखता है। इनके लिए हर कदम पर चुनौती है। यह जान हथेली पर लेकर निकलते हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। कुछ ही दिन पहले गायक सिद्धू मूसेवाला को मौत के घाट उतार दिया गया। सलमान के पिता सलीम खान को मिले खत में भी यही धमकी है कि 'मूसेवाला जैसा हाल करेंगे'। पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। जांच चल रही हैं। मगर, इस बहाने चमकती दुनिया के असुरक्षित जीवन पर नजर डालते हैं। इससे पहले इन सितारों को भी मिली है धमकी...
विज्ञापन

2 of 12
राकेश रोशन, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
राकेश रोशन
राकेश रोशन ने बॉलीवुड में काफी योगदान दिया है। उन्होंने 'कोई मिल गया', 'करन-अर्जुन', 'क्रिश' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। अपने दौर में उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। फिल्म औ सिनेमा को इतना देने वाले राकेश रोशन एक दौर में डर के साए में जी रहे थे। उन्हें अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर अबू सलेम से धमकी भरे कॉल आते थे और पैसे की मांग की जाती थी। यह किस्सा तब का है, जब राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन को 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। फिल्म ने सफलता के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके बाद साल 2001 में राकेश रोशन पर अंडरवर्ल्ड के लोगों ने हमला किया था, जिसमें राकेश रोशन को दो गोलियां लगी थीं। उन्हें उनके ड्राइवर ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। राकेश रोशन को यह गोलियां जान से मारने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें धमकाने के लिए मारी गई थी। अंडरवर्ल्ड से राकेश रोशन को धमकी दी गई थी कि वो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' के प्रॉफिट में उन्हें हिस्सा दें। लेकिन राकेश रोशन ने पैसे देने से इनकार कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी बात से अबू सालेम नाराज हो गया था और उसने गोलियां चलवाईं।
विज्ञापन

3 of 12
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनका रुतबा फिल्म इंडस्ट्री में कायम है। शाहरुख खान के चाहने वाले कितने हैं, इसका अंदाजा ईद और उनके जन्मदिन पर मन्नत के बाहर लगने वाली भीड़ से लगाया जा सकता है। फैंस किंग खान की एक झलक पाने के लिए घंटों खड़े रहते हैं। मगर, दूसरी तरफ उन्हें सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल भी किया जाता है। यहां तक कि गैंगस्टर छोटा राजन के साथ रवि पुजारी शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी तक दे चुके हैं। बता दें कि 2014 में आई फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के सेट पर एक नोट मिला था। इसमें लिखा था, 'अगला निशाना शाहरुख होंगे।' कथित तौर पर यह गैंगस्टर राजन ने भेजा गया था।

4 of 12
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
वर्ष 2010 में अमिताभ बच्चन ने एक ब्लॉगर के खिलाफ पुलिस में शिकायत कराई थी। आरोप था कि ब्लॉगर ने उन्हें और उनके परिवार को मारने की धमकी दी। काफी समय से ब्लॉगर की धमकियां आ रही थीं। इसे बिग बी ने पहले तो नजरअंदाज किया फिर नहीं मानने पर पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन

5 of 12
महेश भट्ट-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट और महेश भट्ट
वर्ष 2015 में फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट के परिवार को धमकी मिली थी। तब डी गैंग का नाम सामने आया था और पुलिस ने इस मामले में करीब 12 लोगों को अरेस्ट किया था। इसके बाद वर्ष 2017 में भी महेश भट्ट के पास एक धमकी भरा कॉल आया था। इसमें उनसे 50 लाख रुपये मांगे गए थे। मांग पूरी न होने की सूरत में महेश भट्ट, उनकी पत्नी सोनी राजदान और बेटी व अभिनेत्री आलिया भट्ट को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में संदीप साहू नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। वह अन्य के खिलाफ भी मामला चला था।
विज्ञापन

6 of 12
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को भी जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। उन्हें 'सत्यमेव जयते' के पहले सीजन में जान से मारने की धमकी मिली थी। सुरक्षा के लिहाज से आमिर ने बुलेट प्रूफ कार भी खरीदी थी।
विज्ञापन

7 of 12
'मिशन मंगल' फिल्म में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने किन्ही वजहों के चलते घर की बाई को हटा दिया था। इसके बाद गैंगस्टर रवि पुजारी ने उन्हें बाई को हटाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले की काफी छानबीन की लेकिन वह शख्स हाथ नहीं लगा और केस बंद हो गया।

8 of 12
वरुण धवन - फोटो : insta
वरुण धवन
मशहूर फिल्म निर्देशक डेविड धवन के बेटे वरुण धवन को भी एक फैन ने उनकी गर्लफ्रेंड को मारने की धमकी दी थी। दरअसल वरुण धवन अपनी फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन में व्यस्त थे। उसी दौरान एक फैन ने उनसे मिलने के लिए गार्ड से गुजारिश की। गार्ड के मना करने पर वह घर के बाहर चिल्लाने लगी और वरुण की गर्लफ्रेंड को मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद गार्ड ने पुलिस को फोन करके शिकायत दर्ज कराई।

9 of 12
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई है। उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। मगर, कंगना रणौत की बहन रंगोली चंदेल पर वर्ष 2007 में एक लड़के ने तेजाब फेंक दिया था। इसके बाद कंगना ने अपनी बहन के गुनहगार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद उस लड़के ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इसके अलावा अपने विवादित बयान के चलते कंगना अक्सर किसी ना किसी के निशाने पर आ जाती हैं।

10 of 12
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अरिजीत सिंह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गायक अरिजीत सिंह को अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उसने अरिजीत सिंह से पांच करोड़ रुपये की मांग करते हुए धमकी दी थी। इतना ही नहीं, अंडरवर्ल्ड डॉन ने अरिजीत सिंह से अपने लिए दो स्टेज शो करने की मांग भी की थी, वह भी बिना एक पाई लिए। अरिजीत ने इस धमकी के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, खबरों में आया था कि अरिजीत सिंह ने रवि पुजारी के खिलाफ एफआईआर करने से इनकार कर दिया था। इनके अलावा सोनू निगम,  सोनू सूद समेत कई अन्य सेलिब्रिटी को भी धमकी मिल चुकी हैं।

11 of 12
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान को हाल ही में पहली बार धमकी नहीं मिली है। इससे पहले सलमान को जोधपुर काला हिरण मामले में भी जान से मारने की धमकी मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ के नाम से फेसबुक पर धमकी भरा पोस्ट जारी किया गया था। इस पोस्ट में लिखा था, 'सलमान सोचते हैं कि वे कानून से ऊपर हैं, लेकिन बिश्नोई समुदाय और सुओपू पार्टी ने आप को मौत की सजा दी है।' 
विज्ञापन

12 of 12
गुलशन कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
गुलशन कुमार
90 के दशक में जहां एक ओर गुलशन कुमार ने सिनेमाई संगीत की दुनिया को बदलकर रख दिया था। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दाऊद इब्राहिम और उसके राइट हैंड माने जाने वाले अबू सलेम के इशारे पर उनकी हत्या कर दी गई। 12 अगस्त 1997 को जीतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर उनके शरीर को 16 गोलियों से छलनी कर दिया गया। बताया जाता है कि अबू सलेम ने गुलशन कुमार से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। गुलशन कुमार ने फिरौती देने से इनकार किया तो अबू सलेम ने दो शार्प शूटरों को हत्या की सुपारी दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें