सलीम खान, सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्या था पूरा मामला?
संगीतकार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। कथित तौर पर, गायक की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ी हुई है, जिसके कारण सलमान की जान को भी खतरा बताया गया था। सिद्धू की हत्या के छह दिनों बाद सलीम खान को रविवार की सुबह करीब 8 बजे धमकी भरा नोट मिला। बता दें कि सलीम खान अक्सर इसी वक्त जॉगिंग के लिए बाहर जाते हैं।