राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान ने कहा कि फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ को सिनेमाघरों में न देख पाने से तमाम लोगों के निराश होने की बात उन्हें पता चली है। उन्होंने कहा, ‘लोगों ने सिनेमाघर बुक कर रखे हैं और मेरी फिल्म देखने को बेकरार हैं। लेकिन, मैं इसको बढ़ावा नहीं देना चाहता। मैं नहीं चाहता कि लोग कोरोना होने पर मेरी फिल्म को दोष दें। और कहें, सलमान खान की पिक्चर देखने गए और कोरोना फैल गया।'