फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड शादियां: ब्याह रचाने में सबसे माहिर हैं ये बॉलीवुड सितारे, इस सिंगर की नहीं टिकी एक भी शादी

Tue, 11 May 2021 10:26 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : Social media
बॉलीवुड में प्यार के अफसाने औऱ शादियां अक्सर चर्चा का विषय होते हैं। इंडस्ट्री में रातों-रात रिश्ते जुड़ भी जाते हैं और टूट भी जाते हैं। बॉलीवुड से सामने आने वाले शादियों के किस्से भी कई बार लोगों को हैरान करते हैं। कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अब तक शादी नहीं की और अकेले ही जिंदगी गुजार दी। तो कुछ ऐसे भी हैं, जो तलाक लेकर सिंगल जिंदगी का मजा ले रहे हैं। दूसरी तरफ वो सितारे हैं जो कई शादियां कर चुके हैं। आज हम आपको ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने दो या उससे ज्यादा शादियां की हैं।
विज्ञापन

2 of 10
किशोर कुमार - फोटो : Social media
किशोर कुमार
इस सूची में सबसे पहला नाम मशहूर गायक किशोर कुमार का लिया जाता है। किशोर कुमार ने चार शादियां की थीं। उन्होंने पहली शादी बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और गायिका रूमा गुहा ठाकुरता से 21 साल की उम्र में ही कर ली थी। फिर 1960 में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मधुबाला से कोर्ट में दूसरी शादी की। 1969 में मधुबाला का देहांत हो गया और उसके बाद किशोर कुमार ने 1976 में बॉलीवुड एक्ट्रेस योगिता बाली से ब्याह रचाया। यह शादी सिर्फ दो साल तक ही चली। योगिता बाली से तलाक लेने के दो साल बाद किशोर कुमार चौथी बार दूल्हा बने और बॉलीवुड अभिनेत्री लीना चंद्रावरकर से 1980 में शादी की।
विज्ञापन

3 of 10
कबीर बेदी - फोटो : Social media
कबीर बेदी
कबीर बेदी ने भी किशोर कुमार की तरह चार शादियां की हैं। इस मामले में वो कितने आगे हैं इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि उन्होंने 70 साल की उम्र में चौथी शादी की है। उनकी पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई थी। इसके बाद दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। यह शादी भी बहुत दिनों तक नहीं चल सकी और कबीर ने 1990 के दशक में तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से कर ली। 2005 में ये रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ। इसके बाद से ही कबीर ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दोसांज के साथ रिलेशनशिप में थे। कुछ समय तक लिव इन में रहने के बाद अब दोनों शादी कर चुके हैं।

4 of 10
संजय दत्त का परिवार - फोटो : Social media
संजय दत्त
संजय दत्त ने अब तक तीन शादियां की हैं। उनकी पहली शादी ऋचा शर्मा से हुई थी, जिनकी 1996 में ब्रेन ट्यूमर की वजह से मौत हो गई थी। बाद में 1998 में संजय दत्त ने रिया पिल्लई से दूसरी शादी की और 2005 में उन्होंने तलाक ले लिया। 7 फरवरी 2008 को संजय दत्त ने एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में मान्यता दत्त से ब्याह रचाया। मान्यता से उन्हें दो बच्चे हैं और उनकी फैमिली लाइफ खुशहाल है।
विज्ञापन

5 of 10
लकी अली - फोटो : Social media
लकी अली
दिग्गज अभिनेता महमूद के बेटे और 90 के दशक के बेहतरीन सिंगर और म्यूजिक कंपोजर लकी अली ने भी तीन शादियां की थी। साल 1996 में लकी ने अपने पहले एलबम ‘सुनो’ में काम करने वाली एक्ट्रेस मेघन जेन मकक्लियरी से पहली शादी की थी। कुछ सालों बाद लकी और मेघन अलग हो गए। कुछ साल अकेले रहने के बाद लकी अली को फिर से इनाया नाम की एक पर्शियन महिला से प्यार हो गया और इस महिला से लकी ने दूसरा निकाह किया। लेकिन ये रिश्ता भी न चल सका और कुछ साल बाद लकी ने इनाया को भी तलाक दे दिया। साल 2010 में उन्होंने ब्रिटिश ब्यूटी क्वीन केट एलिजाबेथ से शादी की, लेकिन ये शादी भी टूट गई।
विज्ञापन

6 of 10
करण सिंह ग्रोवर - फोटो : social media
करण सिंह ग्रोवर
अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने पहली शादी 2008 में एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी और ये शादी सिर्फ 10 महीने चली। इसके बाद 2012 में उन्होंने टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की। इसके बाद 30 अप्रैल 2016 को बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु संग विवाह के रिश्ते में बंध गए।
विज्ञापन

7 of 10
सिद्धार्थ रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धार्थ रॉय कपूर
सिद्धार्थ रॉय कपूर ने बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन से तीसरी शादी की है। विद्या से पहले सिद्धार्थ ने अपने बचपन की दोस्त आरती बजाज के साथ पहली शादी की थी। वहीं, एक टीवी प्रोड्यूसर कविता से उनकी दूसरी शादी हुई थी।

8 of 10
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : Social media
विधु विनोद चोपड़ा
बॉलीवुड प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने भी तीन शादियां की हैं। उनकी पहली शादी फिल्म एडिटर रेनू सलूजा से हुई थी। इसके बाद उनकी दूसरी शादी शबनम सुखदेव से हुई। शबनम से अलग होने के बाद इनकी तीसरी शादी 1990 में फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा से हुई।

9 of 10
अदनान सामी - फोटो : Social media
अदनान सामी
सिंगर अदनान सामी ने पहली शादी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से की और शादी के तीन साल बाद दोनों अलग हो गए। उसके बाद उन्होंने दुबई की एक लड़की सबाह गलदारी से शादी की और इनसे 2009 में तलाक हो गया। इसके बाद इन्होंने जर्मन लड़की रोया फरयाबी संग शादी रचाई।
विज्ञापन

10 of 10
नीलिमा अजीम - फोटो : Social media
नीलिमा अजीम
अभिनेत्री नीलिमा अजीम ने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली शादी अभिनेता पंकज कपूर से हुई थी, जिनसे एक संतान शाहिद कपूर की मां बनीं। जब शाहिद तीन साल के थे तब दोनों अलग हो गए। पंकज से अलग होने के बाद नीलिमा ने राजेश खट्टर से दूसरी शादी की। इनसे उन्हें एक बेटा ईशान खट्टर है। 2001 में राजेश खट्टर से भी नीलिमा का अलगाव हो गया और नीलिमा ने आखिर में अपने बचपन के दोस्त उस्ताद रजा अली खान से तीसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें