सलमान खान और विवेक ऑबेरॉय के बीच झगड़े की बात तो दस साल से ज्यादा हो चुका है लेकिन आज भी दोनों एक-दूसरे को लेकर बिल्कुल असहज हैं। इसका एक नमूना फिर देखने को मिला है। सलमान का नाम आया तो विवेक हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन
सलमान खान के सवाल पर बुरी तरह सकपकाए विवेक ओबेरॉय
2 of 6
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच तब अनबन खुलकर सामने आई थी, जब विवेक ने प्रेस कॉन्प्रेंस कर कहा कि उन्हें सलमान ने मार डालने की धमकी दी। ये वो समय था जब सलमान का ऐश्वर्या से अलगाव हो चुका था और विवेक के साथ उनकी नजदीकी की सुर्खियां थीं।
विज्ञापन
सलमान खान के सवाल पर बुरी तरह सकपकाए विवेक ओबेरॉय
3 of 6
विवेक ओबेरॉय की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सलमान और विवेक में तनाव के चर्चे आम हो गए। यहां तक कि ऐश्वर्या ने भी विवेक से किनारा कर लिया। तब से लगातार ये दोनों सितारे एक-दूसरे का सामना करने से बचते हैं। विवेक के लिए मुश्किल हुई आईआईएफए की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में।
सलमान खान के सवाल पर बुरी तरह सकपकाए विवेक ओबेरॉय
4 of 6
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक से सवाल किया गया कि क्या वो सलमान से अब अपने रिश्ते सामान्य करना चाहते हैं? बड़े सुकून से सारे सवालों का जवाब दे रहे विवेक समलान का नाम सुनते ही एकम परेशानी में आ गए। उनसे कोई जवाब देते नहीं बना।
विज्ञापन
सलमान खान के सवाल पर बुरी तरह सकपकाए विवेक ओबेरॉय
5 of 6
विवेक प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में ही छोड़ चुपचाप वहां से निकल गए। विवेक की जिस तरह से सलमान का नाम आते ही हालत खराब हुई ये साफ हो गया कि इन दोनों सितारों के बीच इतने साल गुजरने के बाद भी गुस्सा कम नहीं हुआ है।
इससे पहले कुछ ऐसा ही नजारा ग्रांड मस्ती के सेट पर देखने को मिला था। सेट पर दूसरे सितारों के साथ विवेक ओबेरॉय भी मौजूद थे लेकिन सलमान ने विवेक को नजरअंदाज कर दिया था। सल्लू सभी से मिले थे, लेकिन विवेक से नहीं।