फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने ईद पर रिलीज किया यह गीत, अपने प्रशंसकों को दिया भाईचारे का संदेश

Tue, 26 May 2020 11:34 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान के दुनियाभर में फैले प्रशंसक इस ईद पर उनकी नई फिल्म का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से लागू हुए लॉकडाउन ने सबकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि, सलमान खान ने अपने प्रशंसकों को पूरी तरह से निराश नहीं किया और उनकी भावनाओं का ख्याल रखते हुए सलमान ने रिलीज किया भाईचारे वाला गीत 'भाई- भाई'। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन के इस दौर में सलमान की तरफ से रिलीज किया गया यह तीसरा गीत है। भारत विविधताओं का देश है और सलमान का यह नया गाना सभी धर्मों को भाईचारे का संदेश देता है। इस गाने को सलमान ने खुद गाया है और उसको संगीत दिया है, हिंदी संगीत की दुनिया के जाने माने संगीतकार साजिद वाजिद की जोड़ी ने। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और दानिश साबरी का लिखा हुआ यह गीत ईद के दिन सलमान की तरफ से उनके प्रशंसकों को एक तोहफा रहा। गीत में एक रैप भी है जिसको रुहान अरशद ने लिखा है। सलमान ने सोमवार शाम को सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करके इस गीत को रिलीज किया। उन्होंने लिखा, 'मैंने आप सब के लिए कुछ बनाया है। देख कर बताना, कैसा लगा? आप सब को ईद मुबारक।'

4 of 5
सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया
पनवेल में अपने फार्महाउस पर रहते हुए सलमान खान का यह तीसरा गाना है। इससे पहले वह 'प्यार करोना' और अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस के साथ 'तेरे बिना' रिलीज कर चुके हैं। इस ईद पर सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' को रिलीज करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राधे - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' में दिशा पाटनी सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्म पूरी ना होने के कारण रिलीज नहीं हो पाई है। इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर सलमान की इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बम' के साथ टल गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें