'टाइगर 3' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म को मिल रहे जबर्दस्त रिस्पॉन्स से सलमान भी काफी ज्यादा खुश हैं। उन्होंने इस प्यार के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया है। अभिनेता ने कहा, "मैं टाइगर 3 के लिए दर्शकों और प्रशंसकों की प्रतिक्रिया से खुश हूं। उन्होंने फिल्म को शानदार शुरुआत दी है और मुझे खुशी है कि इस फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग भी सफलता की कहानी लिख रहा है। टाइगर एक एक ऐसी फ्रेंचाइजी है जो मेरे दिल के करीब है। इसलिए फिल्म दर फिल्म इसे अधिक से अधिक प्यार मिलता देखना वास्तव में विशेष है। मुझे उम्मीद है कि फिल्म दुनियाभर में दर्शकों का मनोरंजन करती रहेगी।"