फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधे: सलमान खान की फिल्म की पायरेसी को लेकर कोर्ट का आदेश, व्हाट्सएप से जल्द कार्रवाई करने को कहा

Mon, 24 May 2021 09:39 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई - फोटो : ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई

ईद के मौके पर सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी प्लेक्स पर रिलीज की गई थी। इसके रिलीज होते ही पायरेसी का मुद्दा खड़ा हो गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखा गया, लेकिन कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो पायरेटेड साइट्स के जरिए फिल्म देखने की कोशिश में लगे थे। इसको लेकर सलमान खान ने उन्हें नसीहत दी थी। अभिनेता ने एक ट्वीट के जरिए लोगों से फिल्म को पायरेटेड साइट्स पर नहीं देखने की अपील की थी और कहा था कि यदि अब भी कोई ऐसा करेगा तो साइबर सेल उन अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा। वहीं, इस मामले में खबर सामने आई थी कि सलमान खान के मैनेजर ने मुंबई के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद ये भी सामने आया कि जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज की ओर से इस मामले में पुलिस शिकायत भी दर्ज करवायी गई है। अब दिल्ली हाई कोर्ट ने पायरेसी के इस केस में एक आदेश जारी किया है।

विज्ञापन

2 of 5
राधे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजीव नरूला की एकल बेंच ने इस मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने व्हाट्सएप समेत सोशल मीडिया साइट्स को आदेश दिया है कि जिसने भी फिल्म की लिंक शेयर की है उसपर कार्रवाई की जाए। साथ ही उसका अकॉउंट सस्पेंड किया जाए।

विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : Social media

बता दें कि फिल्म की पायरेसी के बाद सलमान के मैनेजर और जी एंटरटेनमेंट ने महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज करवायी थी। इस मामले में दिल्ली कोर्ट में दलील दी गई थी कि व्हाट्सएप की शर्त के अनुसार आईपीआर का उल्लंघन करने वाले कंटेंट को शेयर नहीं किया जा सकता। इसलिए इस मामले में अकाउंट्स को सस्पेंड किया जाना चाहिए।

4 of 5
'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' - फोटो : Twitter

इसके अलावा दिल्ली हाई कोर्ट ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को भी आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि शिकायत में जिन लोगों के नाम शामिल हैं उनकी जानकारी दी जाए ताकि उन लोगों को समन भेजा सके। बता दें कि इससे पहले सलमान ने भी ट्वीट कर लोगों को चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : Social media
सलमान ने लिखा था कि ‘हमने आपको 249 रुपये प्रति व्यू के उचित मूल्य पर हमारी फिल्म 'राधे' को देखने के लिए उपलब्ध कराया है। इसके बावजूद पायरेटेड साइट्स 'राधे' की अवैध रूप से स्ट्रीमिंग कर रही हैं जो कि एक गंभीर अपराध है। कृपया इस बात को समझें कि आप साइबर सेल के साथ बहुत परेशानी में पड़ जाएंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें