इन दिनों हर तरफ विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी की चर्चा हो रही है। खबरों की मानें तो दिसंबर के महीने में यह लव बर्ड्स हमेशा हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। फैंस एक तरफ विकैट की शादी के लिए उत्साहित हैं तो वहीं कुछ फैंस यह भी जानना चाह रहे कि आखिर सलमान इन खबरों पर क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल इस मामले पर विक्की और कटरीना ही नहीं बल्कि सलमान ने भी चुप्पी साध रखी है।
सलमान ने दिया कटरीना को तोहफा?
हालांकि जो खबरें सामने आ रही हैं उन्हें सुनकर तो लग रहा है कि सलमान ने कटरीना और विक्की के रिश्ते को स्वीकार लिया है और साथ ही कटरीना को उनकी शादी का तोहफा भी दे दिया है। दरअसल कटरीना और सलमान टाइगर 3 का शूटिंग में व्यस्त हैं और दिसंबर के महीने में ही इसकी आगे की शूटिंग होनी हैं।