फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही फिल्म के बाद यूं गुमनाम हुई सलमान की ये हीरोइन, आज तक कोई नहीं ढूंढ पाया

Mon, 28 Aug 2017 10:36 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
सलमान खान
29 साल पहले आज ही के दिन फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' रिलीज हुई थी। इसी फिल्म से सलमान खान ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसलिए आज सलमान खान को बॉलीवुड में 29 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर आपको सलमान की पहली हीरोइन के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
सलमान खान
सलमान खान को इसी फिल्म में अपनी पहली फिल्म मिली थी। जिसका नाम रेनू आर्या था। फिल्म में रेखा और फारुख शेख लीड रोल में थीं। वहीं सलमान और रेनू आर्या का साइड रोल था। ये सलमान की पहली और आखिरी फिल्म थी जिसमें उन्होंने निगेटिव किरदार निभाया था। 
  पढ़ें- जेट प्लेन से चलते हैं गुरमीत राम रहीम, लाइफस्टाल ऐसा कि राजा-महाराजाओं को भी पीछे छोड़ दें
विज्ञापन

3 of 8
सलमान के साथ रेनू आर्या
इसके बाद सलमान कभी किसी फिल्म में निगेटिव किरदार करते नजर नहीं आए। इस फिल्म में सलमान रेनू आर्या के साथ रोमांस करते नजर आए ‌थे। लेकिन आज रेनू आर्या कहां हैं और क्या कर रही हैं, इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

पढ़ें- मिथुन की पहली पत्नी हेलेना के बारे में नहीं जानते होंगे आप, बॉलीवुड छोड़ ये काम कर कमा रहीं पैसे

4 of 8
रेनू आर्या
रेनू का करियर भी 1988 में इसी फिल्म से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने 'चांदनी', 'बंजारन' और 'जंगबाज' जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। रेनू का बॉलीवुड करियर ‌सिर्फ 4 साल का था। इसके बाद वो फिल्म इंडस्ट्री से लापता हो गईं जिसे आज तक कोई ढूंढ नहीं पाया।
विज्ञापन

5 of 8
सलमान खान
सलमान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि सालों पहले उनकी मुलाकात फ्लाइट में रेनू आर्या से हुई थी। लेकिन वो इतनी बदल चुकी थीं कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया था। शायद फिल्म इंडस्ट्री के किसी शख्स ने उन्हें ढूंढने की कोशिश भी नहीं की होगी।
विज्ञापन

6 of 8
सलमान खान
'बीवी हो तो ऐसी' में सलमान का निगेटिव रोल था। इसलिए वो चाहते थे कि ये फिल्म हिट ना हो। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्‍म ने 100 दिन तक कब्‍जा जमाए रखा था। इस निगेटिव रोल के लिए कई एक्टर्स ने मना कर दिया था। तब सलामन ने इसके लिए हां कही थी।
विज्ञापन

7 of 8
रेनू आर्या
फिल्म हिट होने से सलमान को काफी फायदा हुआ था। इसी की बदौलत उन्हें फिल्म 'मैंने प्यार किया' मिली। लेकिन रेनू आर्या तो जैसे छोटी-मोटी भूमिकाओं में ही सिमट गईं। कहने को तो रेनू ने सलमान खान, रेखा और फारुख शेख जैसे दिग्गज एक्टरों के अलावा श्रीदेवी, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना तक के साथ काम किया।
विज्ञापन

8 of 8
सलमान खान
लेकिन रेनू को वो सफलता उन्हें नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी। उनकी आखिरी फिल्म 1991 में आई थी। इस फिल्म का नाम था बंजारन। फिल्म फ्लॉप रही और तब से रेनू आर्या कहां हैं किसी को पता नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें