आज बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान (Salman Khan) अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देशभर से उन्हें बधाईयां मिल रही हैं। सलमान ने अपने जन्मदिन के एक दिन पहले ही घर के बाहर नोटिस चिपका दिया है कि कोविड को देखते हुए वह चाहते हैं कि फैंस गैलेक्सी के बाहर इक्ट्ठा न हों। ये बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि सलमान ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन एक जमाने में ऐश्वर्या राय के साथ उनकी प्रेम कहानी खूब चर्चा में रही थी।