फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब रात के तीन बजे तक सलमान खान ने ऐश्वर्या की बिल्डिंग के बाहर किया था हंगामा, ऐसे टूटा दोनों का रिश्ता

Sun, 01 Nov 2020 11:26 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सलमान और ऐश्वर्या - फोटो : हम दिल दे चुके सनम
ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान को लेकर कई तरह की खबरें आप सुनते आए होंगे। एक समय पर उनके अफेयर के किस्से आम हो गए थे। उनकी जोड़ी को बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत कपल कहा जाता था। लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ जो ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता टूट गया। आज आपको बताते हैं इस खूबसूरत प्यार के अंत की दुख भरी कहानी।
विज्ञापन

2 of 8
सलमान और ऐश्वर्या - फोटो : हम दिल दे चुके सनम
साल 1999 में ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग कर रहे थे। सेट पर ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और यहीं से उनके प्यार का बीज पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 8
सलमान और ऐश्वर्या - फोटो : हम दिल दे चुके सनम
सलमान के साथ अफेयर शुरू होते ही ऐश्वर्या खान परिवार के करीब आ गईं। सलमान के परिवार में जब भी कोई कार्यक्रम होता, ऐश्वर्या वहां जरूर जाती थीं। सलमान की बहन अर्पिता और अलवीरा के साथ ऐश्वर्या की खूब जमती थी। लेकिन ऐश्वर्या का परिवार इस बात के खिलाफ था।

4 of 8
सलमान और ऐश्वर्या - फोटो : हम दिल दे चुके सनम
नवंबर 2001 में चश्मदीदों के मुताबिक, सलमान खान एक दिन ऐश्वर्या के अपार्टमेंट के बाहर पहुंचे और वहां दरवाजा खटखटाने लगे। वो अंदर आने की जिद्द करने लगे। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने आत्महत्या की धमकी भी दी। सुबह तीन बजे तक ये ड्रामा चलता रहा और इसके बाद उन्हें अपार्टमेंट में अंदर आने दिया गया। उस वक्त सलमान के हाथों से खूब बह रहा था। सलमान चाहते थे कि ऐश्वर्या उसी वक्त शादी का वादा करें। लेकिन ऐश्वर्या यह फैसला जल्दबाजी में नहीं करना चाहती थीं। 
विज्ञापन

5 of 8
सलमान और ऐश्वर्या - फोटो : फाइल
एक इंटरव्यू में सलमान ने इस बारे में बात करते हुए कहा था, 'अगर आप नहीं लड़ेंगे, तो इसका मतलब है कि आप दोनों के बीच कोई प्यार नहीं है। मैं किसी बाहरी व्यक्ति के साथ नहीं लड़ूंगा। जब हम लड़ते हैं, तो यह सब हमारे प्यार के कारण होता है।'
विज्ञापन

6 of 8
सलमान और ऐश्वर्या - फोटो : हम दिल दे चुके सनम
फिर वह मोड़ भी आया जब ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता खत्म होने की कगार पर आ गया। सलमान बिना ऐश को बताए अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली की मदद करने के लिए अमेरिका चले गए थे। इसके बाद दरार और बढ़ गई। साल 2002 में ऐश्वर्या ने अपने ब्रेकअप की आधिकारिक घोषणा कर दी। 
विज्ञापन

7 of 8
सलमान और ऐश्वर्या - फोटो : फाइल
ये वो समय था जब सलमान और ऐश्वर्या की तकरार फिल्म के सेट पर जा पहुंची थी। कथित तौर पर चलते-चलते फिल्म के सेट पर सलमान ने ऐश्वर्या को खींचने की कोशिश की थी। उनका शाहरुख खान के साथ झगड़ा भी हो गया था। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि सलमान ने शाहरुख का कॉलर भी पकड़ लिया था। इसके बाद ऐश्वर्या को फिल्म से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

8 of 8
सलमान और ऐश्वर्या - फोटो : फाइल
एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था कि सलमान के साथ उनकी जिंदगी का चैप्टर सबसे खराब था। उन्होंने कहा था, 'वह ब्रेकअप के बाद भी मुझे फोन करता था और बकवास करता था। उसने मुझ पर अपने सह-कलाकारों के साथ अफेयर का शक किया।'

हफ्तेभर से चल रहे झगड़े के बाद रोमांटिक डेट पर गए एजाज खान और पवित्र पुनिया, Bigg Boss ने की खास तैयारियां

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें