फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में चूड़ा, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र, शादी के बाद पति संग नजर आईं काजल अग्रवाल

Sun, 01 Nov 2020 11:20 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @wekafawa
बॉलीवुड अभिनेत्री काजल अग्रवाल हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। काजल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू संग सात फेरे लिए हैं। काजल और गौतम ने इस शादी के फंक्शन को खूब निजी रखा। दोनों की शादी के बाद एक वेडिंग पार्टी भी रखी गई। इस पार्टी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल, गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @wekafawa
काजल और गौतम ने शादी के बाद अपनी वेडिंग पार्टी को भी बेहद खूबसूरत बनाया। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे। दोनों की शादी की तरह ही वेडिंग पार्टी भी बेहद खूबसूरत और आलीशान रखी गई।

विज्ञापन

3 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram: @wekafawa
इस पार्टी में काजल गोल्डन रंग की खूबसूरत फिशकट ड्रेस में नजर आ रही थीं। इस ड्रेस के साथ काजल ने हाथों में लाल रंग का चूड़ा, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र भी पहना हुआ था। शादी के बाद की इस पार्टी में काजल सिंपल लुक में थीं। उन्होंने गले में चोकर के साथ अपने इस लुक को कम्प्लीट किया था।

4 of 5
गौतम किचलू - फोटो : Instagram: @wekafawa
वहीं गौतम की बात करें तो वो इस फंक्शन में काले रंग के सिंपल से तीन पीस सूट में नजर आए। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आए। दोनों ही तस्वीरों में नए दुल्हा-दुल्हन की तरह शरमाते हुए नजर आए। इन तस्वीरों को उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल अग्रवाल की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
बता दें कि 30 अक्तूबर को काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने सात फेरे लिए। शादी का आयोजन मुंबई के ताज होटल में किया गया। कोरोना वायरस के चलते कार्यक्रम में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हो पाए।

पढ़ें: इस अभिनेता की वजह से अब तक कुंवारी हैं तब्बू, उतार- चढ़ाव भरी रही है जिंदगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें