सलमान खान के पिता सलीम खान हिन्दी सिनेमा के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर रहे हैं। उनका बॉलीवुड में कई आम एक्टर्स को स्टार बनाने में अहम योगदान रहा। आज सलीम खान 86 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को इंदौर में हुआ था। उन्होंने साल 1964 में महाराष्ट्र की सुशीला चरक से शादी कर ली थी, जिनका नाम बदलकर सलमा रख लिया गया। शादी के बाद उन्होंने तीन बेटों सलमान, अरबाज और सोहेल के साथ एक बेटी अलविरा को जन्म दिया। सभी बच्चे बचपन से ही शरारत करते थे। खासतौर से सलमान के बचपन के किस्से मशहूर हैं। आज आपको हम एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं जब सलमान के स्कूल में पिता सलीम को सजा भुगतनी पड़ी।
सलमान थे बेहद शरारती
सलमान खान स्कूल में अक्सर शरारत करते थे। उनकी शरारतों की वजह से स्कूल में उन्हें अक्सर अपनी टीचर से पिटाई खाने को मिलती थी। ये बात चौथी कक्षा की है जब सलमान को उनकी टीचर ने अचानक ही क्लास से बाहर खड़ा कर दिया था।
पिता सलीम की पड़ी नजर
पिता सलीम उस वक्त स्कूल के पास से ही गुजर रहे थे। उन्होंने अपने बेटे सलमान को क्लास से बाहर खड़ा देखा तो उनसे सवाल पूछा- आखिर बाहर क्यों खड़े हो?
सलमान के पास नहीं था जवाब
सलीम को पहले तो लगा कि सलमान ने कोई गलती की होगी। वह स्कूल के प्रिंसिपल के पास गए और उनसे पूछा कि उनके बेटे को किस बात की सजा दी गई है। जिसके जवाब में प्रिंसिपल ने कहा कि सलमान के स्कूल की फीस जमा नहीं हुई इसलिए उन्हें क्लास से बाहर खड़ा किया गया है।
सलीम खान, सलमान खान, अरबाज खान, अर्पिता खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलीम ने कहा मुझे सजा मिलनी चाहिए
सलीम खान को ये बात अच्छी नहीं लगी कि उनकी गलती की सजा उनके बेटे को मिली। इसलिए वह अपने बेटे की जगह सजा भुगतने के लिए खड़े हो गए और स्कूल की छुट्टी होने तक वहीं खड़े रहे।
सोहेल खान, सलीम खान, सलमान खान, अरबाज खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्कूल टीचर ने मांगी माफी
सलीम खान ने अगले दिन अपने बेटे सलमान खान की फीस को स्कूल में जमा कर दिया। लेकिन स्कूल टीचर को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने सलीम खान से माफी भी मांगी।
एक्टर बनना चाहते थे सलीम
सलीम खान मुंबई में एक्टर बनने का सपना लेकर आए थे। उन्होंने करीब 14 फिल्मों में बतौर एक्टर काम भी किया। वह 'तीसरी मंजिल' और 'सरहदी लुटेरा', 'दीवाना' और 'वफादार'जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन जब एक्टिंग में वह कुछ कमाल न कर पाए तो उन्होंने कलम को थामा और फिल्में लिखने लगें। उन्होंने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।