फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas: घुटने की सर्जरी कराकर विदेश से वापस लौटे प्रभास, मास्क लगाए एयरपोर्ट पर आए नजर

Wed, 08 Nov 2023 07:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म सालार को लेकर प्रभास लंबे समय से सुर्खियों में हैं। हाल ही में इसकी रिलीज की तारीख का एलान किया गया था, जिसके बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हो गए। आदिपुरुष के फ्लॉप होने के बाद इस फिल्म से अभिनेता दमदार वापसी करने जा रहे हैं।
Tiger 3: 'टाइगर 3' को लेकर फैंस में जबर्दस्त उत्साह, जानें किस शहर में बिक रहा सबसे महंगा टिकट
विज्ञापन

2 of 5
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच पैन-इंडिया स्टार को हवाई अड्डे पर देखा गया। वह कथित तौर पर घुटने की सर्जरी के बाद यूरोप से लौटे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो में प्रभास काली शर्ट, डेनिम और टोपी के साथ धूप का चश्मा और मास्क पहने नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी टीम भी नजर आ रही है। अभिनेता के भारत लौटने के बाद माना जा रहा है कि वह जल्द ही अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' का प्रचार शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। इससे पहले वह 'केजीएफ' और केजीएफ चैप्टर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। इस फिल्म के टीजर को कुछ महीने पहले जारी किया था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। 'सालार' में पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी हैं।

4 of 5
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में  प्रभास के जन्मदिन के मौके पर अभिनेता के प्रशंसकों ने उनका अब तक का सबसे बड़ा कटआउट बनाकर एक रिकॉर्ड बनाया था। फैंस ने हैदराबाद के कुकटपल्ली में फिल्म से अभिनेता के पोस्टर का विशाल कटआउट बनाया था। इसकी ऊंचाई 230 फीट थी। यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जहां इसकी टक्कर शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'डंकी' से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान, प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि दोनों ही सितारों की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। जहां एक ओर डंकी एक फैमिली एंटरटेनर है। वहीं, सालार पूरी तरह से मसाला फिल्म है। दिग्गज इसे भारतीय सिनेमा का अब  तक का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश मान रहे हैं। दोनों ही सितारे के फैंस का दावा है कि उनके फेवरेट सितारे की फिल्म टिकट खिड़की पर कमाल दिखाएगी।
Housefull 5: अगले वर्ष तक खिसकी 'हाउसफुल 5' की शूटिंग, जानें कब होगा अक्षय कुमार की फिल्म का शुभारंभ!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें