वरुण तेज, लावण्या त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि वरुण और लावण्या की शादी की फिल्म नेटफ्लिक्स को भारी रकम में बेची गई है। दावे के अनुसार फिल्म को ओटीटी स्ट्रीमिंग दिग्गज के लिए आठ करोड़ रुपये में बेचे जाने की बात बताई गई थी। हालांकि, वरुण की टीम ने अब एक आधिकारिक बयान के साथ अफवाहों को खारिज कर दिया है।