सायरा बानो ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है और तब से वह खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीरें साझा कर रही हैं। अब उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जो उनकी जवानी के दिनों की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री बहुत प्यारी लग रही हैं। इन दौरान अभिनेत्री पुराने दिनों की यादों में खोई नजर आईं।