निर्देशक नितेश तिवारी, वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
नितेश तिवारी ने कहा, 'यहां तक कि जब आप प्यार करते हैं, तब भी आपके भीतर हमेशा एक युद्ध होता है, जिससे निपटने की जरूरत होती है। वह संघर्ष ही बवाल के विचार को जन्म देता है। बवाल शब्द मन के अंदर चल रहे एक संघर्ष को दर्शाता है, जिसे फिल्म का मुख्य किरदार अजय (वरुण धवन), जान्हवी कपूर के किरदार के साथ अपने रिश्ते के जरिए अनुभव करता है।' नितेश तिवारी ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन लोगों की सोच के बारे में भी बात की जो फिल्म को लेकर काफी कंफ्यूज थे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि फिल्म के बारे में सब कुछ न जानना और इसके विषय के बारे में जिज्ञासा लोगों को इसे देखने के लिए मजबूर करेगी।'