Rani Mukherji and Saif Ali Khan
- फोटो : amar ujala, mumbai
जी हां! रानी मुखर्जी ही वो श्ख्स हैं जिन्होंने सैफ के डर को बांपते हुए उन्हें ऐसी राय दी कि उन्होंने करीना को डेट करने के बाद उनसे शादी भी कर ली। हाल ही में अभिनेता सैफ अली खान करीना कपूर के रेडियो शो 'वॉट वूमन वॉन्ट' में नजर आए थे। यहां सैफ ने ये राज खोला। करीना के सवालों का जवाब देते हुए सैफ ने कहा, 'मुझे याद है जब हम एक दूसरे को डेट कर रहे थे, तो रानी ने मुझे एक सलाह दी थी। क्योंकि इससे पहले मैं कभी इंडस्ट्री में किसी वर्किंग एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में नहीं रहा था।'