फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तानाजी' की आलोचना करने पर ट्रोल हुए सैफ अली खान, यूजर ने की राहुल गांधी से तुलना

Tue, 21 Jan 2020 11:35 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media
अभिनेता सैफ अली खान की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। 'तानाजी' में सैफ ने निगेटिव किरदार निभाया है। फिल्म भले ही दर्शकों को पसंद आ रही हो लेकिन सैफ अली खान को इसकी कहानी से छेड़छाड़ पसंद नहीं आई। तभी तो उन्होंने खुलकर फिल्म की आलोचना की है। अब इसके बाद सैफ को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
Saif Ali Khan - फोटो : Social Media
सैफ ने स्वीकार किया है कि तानाजी में इतिहास की गलत व्याख्या की गई है। उन्होंने कहा कि 'किसी भी फिल्म की व्यावसायिक सफलता में इतिहास की गलत व्याख्या को उपकरण के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। ये सही बात है कि इसकी पॉलिटिक्स का तथ्यों से कोई मेल नहीं है। इसे लेकर मैं केवल एक अभिनेता के तौर पर ही सहमत नहीं हूं बल्कि एक भारतीय के तौर पर भी नहीं हूं। मैंने ऐसी राजनीति पर पहले भी सवाल खड़े किए हैं। शायद मैं अगली बार से ऐसी कहानियों को लेकर सतर्क रहूं।' 
विज्ञापन

3 of 6
Saif Ali Khan - फोटो : Social Media
एक यूजर ने लिखा- 'मुझे यकीन है कि इतिहास पढ़ने वाले सैफ अली खान ने तैमूर के बारे में कभी नहीं सुना या पढ़ा होगा, जो एक तुर्क-मंगोल विजेता है जिसने 1400 के आस-पास की अवधि में एशिया में बहुत तबाही मचाई थी। वरना वो अपने बेटे का नाम तैमूर कभी नहीं रखते।'

4 of 6
Saif Ali Khan - फोटो : social media
एक अन्य यूजर ने सैफ के लिए लिखा- 'यहां हमें एक और राहुल गांधी मिल गया है। ये भारत का एक और बड़ा मूर्ख है। यहां तक कि उसे एनसीसी का मतलब तक नहीं पता है।'
विज्ञापन

5 of 6
Saif Ali Khan - फोटो : twitter
एक अन्य यूजर ने कहा कि 'सैफ अली खान के मुताबिक, अंग्रेजों के आने तक भारत की कोई अवधारणा नहीं थी।
इसके बाद, वो कहेंगे- 'भारत भूषण के जन्म तक भारत की कोई अवधारणा नहीं थी'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
saif ali khan - फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा- 'सैफ अली खान सबसे पहले अपने फैक्ट्स सही करो। कुछ भी बोलने से पहले सोचा करो।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें