भूत पुलिस की स्टारकास्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की पूरी टीम को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जिनमें फिल्म के मुख्य कलाकार सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस थीं। और साथ में थे फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी और अक्षय पुरी। फिल्म 'भूत पुलिस' की घोषणा निर्माताओं ने पिछले साल की थी, तब से लेकर अब तक इसमें बहुत कुछ बदल चुका है। घोषणा के वक्त फिल्म में सैफ अली खान, अली फजल और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले थे।