क्रिकेटर हार्दिक पांड्या इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं जबकि नताशा स्टेकोविक घर पर ही हैं। वो अपने बेटे अगस्त्य के साथ वक्त बिता रही हैं। नताशा अक्सर बेटे के साथ की तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। एक पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि अगस्त्य तीन महीने का हो चुका है।