फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर खतरे में देख सैफ ने मांगी माफी, बयान भी वापस लिया, सवाल ये कि गलत जानकारी किसने दी

Sun, 06 Dec 2020 06:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सैफ अली खान - फोटो : Twitter
इंजीनियरिंग पढ़ने के बाद फिल्ममेकिंग में आए निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर घिरे संकट के बादल भले अभिनेता सैफ अली खान के अपना बयान वापस ले लेने से कुछ दिनों के लिए छंट गए हो, लेकिन हिंदी फिल्म जगत में चर्चा यही है कि इस फिल्म को पूरा करना और फिर इसे दर्शकों तक अपनी ओरिजनल प्लानिंग के हिसाब से ओम राउत के लिए आसान नहीं होगा। गौरतलब है कि ओम राउत ये फिल्म टी सीरीज के साथ मिलकर बना रहे हैं, जिसके मालिक भूषण कुमार पर महिलाओं के साथ दुर्व्यहार के आरोप भी लग चुके हैं और सैफ अली खान के ताजा बयान ने फिल्म की पूरी मार्केटिंग टीम को हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
ओम राउत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओम राउत अपनी फिल्म की शूटिंग अयोध्या से शुरू करना चाहते थे, इसी चक्कर में बताते हैं वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ तक आए। लेकिन, नई फिल्मसिटी को लेकर हुई इस पहली बैठक का फिल्म इंडस्ट्री में ही जमकर विरोध हुआ और तकरीबन हर फिल्म निर्माता संगठन ने इसे फिल्म सिटी बनाने की एक गलत शुरूआत बताया। इसी के बाद योगी आदित्यनाथ ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में सूचना विभाग की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईएएस अफसर अवनीश अवस्थी से लेकर नवनीत सहगल को दे दी।
विज्ञापन

3 of 6
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
ओम राउत की राइटिंग टीम के कुछ लोगों ने उनका संपर्क उत्तर प्रदेश सरकार से कराया था और इसी राइटिंग टीम के दिमाग की उपज बताया जा रहा है वह बयान जो सैफ अली खान ने उनकी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर दिया। इस बयान में सैफ अली खान ने फिल्म में अपने किरदार यानी रावण की गतिविधियों को न्यायसंगत ठहराने की कोशिश की थी। लेकिन, इसके लिए सोशल मीडिया पर न सिर्फ सैफ का जमकर विरोध हुआ बल्कि उन्हें फिल्म से निकाले जाने की मांग तक उठने लगी।

4 of 6
भूषण कुमार - फोटो : फाइल फोटो
अमिताभ बच्चन के साथ बनी अपनी फिल्म ‘झुंड’ को लेकर पहले ही कोर्ट कचहरी का चक्कर काट रही कंपनी टी सीरीज इन दिनों बहुत ही संवेदनशील समय से गुजर रही है। प्रवर्तन निदेशालय की रडार पर ये कंपनी फिल्म ‘राब्ता’ की शूटिंग के दौरान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को किए गए नकद भुगतान को लेकर है। इसके पहले इसके एमडी भूषण कुमार पर महिलाओं से दुर्व्यहार के आरोप भी लग चुके हैं। कभी टी सीरीज के पोस्टर ब्वॉय रहे सोनू निगम और भूषण कुमार का पंगा जगजाहिर हो ही चुका है।
विज्ञापन

5 of 6
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब ‘आदिपुरुष’ में रावण के किरदार के महिमामंडन को लेकर मचे बवाल से टी सीरीज सकते में हैं। सूत्र बताते हैं कि उसके प्रबंधन ने फिल्म के निर्देशक ओम राउत के साथ इस मसले पर राय मशविरा भी किया। कई दौर की इस बातचीत के बाद सैफ अली खान से भी उनके बयान को लेकर बात हुई और तय यही पाया गया कि फिल्म की राइटिंग टीम के इनपुट को आगे से बहुत ही सावधानी के साथ सोशल मीडिया या इंटरव्यू आदि में इस्तेमाल किया जाएगा। फिल्म ‘आदिपुरुष’ की राइटिंग टीम के इससे पहले के वी विजयेंद्र प्रसाद की उस महात्वाकांक्षी फिल्म से भी जुड़े रहने की बात सामने आई है, जिसमें शिवाजी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक की कहानी कही जानी थी। लेकिन, फिल्म के संवेदनशील विषय को देखते हुए किसी भी फिल्म निर्माता कंपनी ने इसमें पैसे लगाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोशल मीडिया पर मौजूद सैफ अली खान के बयान के मुताबिक, उनको जानकारी मिली है कि एक इंटरव्यू के दौरान उनके एक बयान पर विवाद हुआ है और लोगों की भावनाओं को ठेस भी पहुंची है। ये उनका इरादा कभी नहीं था और इसके लिए वह सबसे माफी मांगते हुए अपना ये बयान वापस लेते हैं। इस बयान में फिल्म की टीम का जिक्र करते हुए ये भी कहा गया कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ में भगवान राम की कहानी बिना किसी छेड़छाड़ के साथ परदे पर पेश की जाएगी।

पढ़ें: Om Raut Exclusive: ‘जुरासिक पार्क’ देख डायरेक्टर बनने का किया फैसला, ‘आदिपुरुष’ पूरी रामकथा नहीं है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें