फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिला चड्ढा: माता-पिता को खोने के बाद 10 साल की उम्र में शुरू की मॉडलिंग, ऐसे बनीं मिस इंडिया

Tue, 11 May 2021 02:50 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साहिला चड्ढा - फोटो : Social media
फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार अपने करियर की शुरुआत करने की चाह रखते हैं। इनमें से कुछ आम लोगों के बीच से होते हैं तो कुछ स्टार किड्स। रुपहले पर्दे पर अपने अभिनय से कुछ कलाकार लोगों की स्मृतियों में अमर हो जाते हैं तो कई ढेर सारी फिल्में करने के बाद भी गुमनामी के अंधेरे में खो जाते हैं। ऐसी ही कलाकार हैं साहिला चड्ढा, जिन्होंने बॉलीवुड में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, लेकिन आज शायद लोग उन्हें कम ही याद करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
साहिला चड्ढा - फोटो : Social media
साहिला का जन्म एक पंजाबी हिन्दू परिवार में हुआ था। उनके पिता विमल चड्ढा मशहूर प्रोड्यूसर और पीआर भी थे। साहिला की मां का नाम देवेंद्र कुमारी राठौड़ था, जो राजस्थान के राजघराने से थीं। साहिला जब बहुत छोटी थीं, तभी उनकी मां का देहांत हो गया। इसके कुछ दिन बाद उनके पिता का भी निधन हो गया था।
विज्ञापन

3 of 6
साहिला चड्ढा - फोटो : Social media
माता-पिता के जाने के बाद साहिला बिल्कुल अकेली पड़ गई थीं। उन्होंने मुंबई से ही स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। पिता की पहुंच के कारण साहिला को फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा स्ट्रगल करने की जरूरत नहीं पड़ी। 10 साल की छोटी उम्र में ही उन्हें मॉडलिंग का मौका मिल गया। उन्होंने कई सारे ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी जीते हैं। साहिला को इस बात की ज्यादा खुशी थी कि उन्होंने मिस इंडिया का खिताब जीता था। मिस इंडिया बनने से पहले उन्होंने 25 खिताब जीते थे।

4 of 6
साहिला चड्ढा - फोटो : Social media
मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद साहिला के पास फिल्मों की बौछार लग गई। उनकी पहली फिल्म का नाम 'शीला' था। ये कई भाषाओं में रिलीज की गई थी। इसमें उन्होंने लेडी टार्जन का रोल निभाया था। इसके बाद साहिला ने 50 अलग-अलग फिल्मों में बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया। इनमें जैकी श्रॉफ, मिथुन और सलमान खान जैसे स्टार्स शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बेटी प्रिंसेस संग सलमान खान के साथ साहिला - फोटो : Insatagram
'हम आपके है कौन' उनकी सबसे बड़ी फिल्म में शामिल है। इसमें सलमान खान, माधुरी दीक्षित समेत कई बड़े स्टार्स थे। रीता का किरदार साहिला ने ही निभाया था, जिसमें वो सलमान को रिझाने की भूमिका निभाती दिखी थीं।। उनके अभिनय को पसंद किया गया था। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा क्षेत्रीय मूवीज में भी काम किया। तमिल, तेलुगु, बंगाली और भोजपुरी में उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। बॉलीवुड में उनकी आखिरी फिल्म 'वन टू का फोर' थी, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान थे। इसके बाद 2001 में उन्होंने निमय बाली से लव मैरिज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'हम आपके हैं कौन' के 25 साल पूरे होने पर साहिला - फोटो : Insatagram
निमय बाली खुद भी एक अभिनेता और प्रोड्यूसर हैं। ये रिश्ते में संजय दत्त के भाई लगते हैं। निमय और साहिला की एक बेटी भी है, जिसका नाम प्रिंसेस बाली है। साहिला की एक प्रोडक्शन कंपनी भी है। वो वेब सीरीज और सीरियल बनाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें