फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता तिवारी के समर्थन में आए सितारे, सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद कर रहे अभिनव कोहली की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 11 May 2021 02:43 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता तिवारी, एकता कपूर, टीजे सिंधू और करणवीर बोहरा
मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच लगातार कहासुनी चल रही है लेकिन ये मामला तब बढ़ गया जब श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक सीसीटीवी फुटेज साझा कर दिया। इस फुटेज में अभिनव श्वेता से उनके बेटे रेयांश को छीनते हुए नजर आ रहे हैं। इस फुटेज को देखने के बाद कई सेलेब्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अभिनव कोहली की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली, रेयांश - फोटो : Insatagram- @shweta.tiwari
अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने जो सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है, उसमें उनके पति अभिनव कोहली उन्हें धक्का देकर गिराते हुए और उनसे बेटे को छीनते हुए नजर आ रहे हैं। श्वेता ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अब सच सामने आने दो!!!! लेकिन यह मेरे अकाउंट पर हमेशा के लिए रहने वाला नहीं है, मैं अंत में इसे हटा दूंगी, मैं सच को साबित करने के लिए अभी यह पोस्ट कर रही हूं। यही वजह है कि मेरा बच्चा उससे डर गया है। इस घटना के बाद मेरा बच्चा एक महीने से अधिक समय तक डर गया था, वह इतना डर गया था कि वह रात में ठीक से सो भी नहीं पाता था। उसका हाथ दो सप्ताह से अधिक समय तक चोटिल था। अब भी वह अपने पापा के घर आने या उनसे मिलने से डरता है। मैं अपने बच्चे को इस मानसिक आघात से गुजरने नहीं दे सकती। मैं अपने बेटे को शांत और खुश रखने की पूरी कोशिश करती हूं। लेकिन यह खतरनाक आदमी मुझे चैन से जीने नहीं देता और मेरे बच्चे को दुख पहुंचाना चाहता है। अगर यह शारीरिक शोषण नहीं है तो क्या है !!!!? यह मेरी सोसायटी का सीसीटीवी फुटेज है।'
विज्ञापन

3 of 5
श्वेता तिवारी, रेयांश - फोटो : Insatagram- @shweta.tiwari
इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट करते हुए दुख जताया, तो कुछ ने अभिनव की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मुंबई पुलिस को टैग भी किया। एकता कपूर ने लिखा, 'इस आदमी को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।' तो वहीं करणवीर बोहरा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मॉमी कृपया तुरंत केस फाइल करें। ये हैवानियत है और मैं इसे नहीं देख सकता। मैं सोच सकता हूं कि तुम कैसे इससे गुजर रही हो। कृपया इसे अपनी जिंदगी से निकालो।' एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने लिखा, 'मजबूत बनी रहो श्वेता। एक मां को हमेशा पता होता है कि उसके बच्चे के लिए क्या बेस्ट है।'

4 of 5
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी, रेयांश - फोटो : Insatagram
इसके आगे टीजे सिंधू ने लिखा, 'ये बेहद ही खराब और बुरी मानसिकता है कि लोग वहां खड़े होकर देखते रहे। और कुछ लोग तो वहां से चले गए। ये एक संघर्ष था, जिसमें कोई भी मदद करने नहीं आया और ना ही ये जानने कि क्या चल रहा है।' यूट्यूबर प्रियंका ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, 'इस आदमी को गिरफ्तार होना चाहिए। मुंबई पुलिस कृपया मदद कीजिए, उनके बच्चे की जिंदगी खराब हो रही है। श्वेता मैं जानती हूं कि आपके कितनी मजबूती से सब कर रही है। इस बेशर्म आदमी को छोड़िएगा नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली, पलक तिवारी और रेयांश
ये मामला तब शुरू हुआ जब अभिनव ने श्वेता पर आरोप लगाया कि वो उनके बेटे रेयांश को अकेला छोड़कर 'खतरों के खिलाड़ी 11' के लिए विदेश जा रही हैं। श्वेता ने पलटवार करते हुए कहा था कि वह बेटे की परवरिश के लिए एक पैसा नहीं देते हैं। बता दें, श्वेता तिवार अपने बेटे रेयांश और बेटी पलक के साथ अलग रहती हैं। लेकिन श्वेता और अभिनव के बीच रेयांश की परवरिश को लेकर झगड़े होते रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें