फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: साहिल खान को हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत और आज है कटरीना की मेहंदी सेरेमनी, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Tue, 07 Dec 2021 08:02 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
साहिल खान, विक्की कटरीना वेडिंग - फोटो : Social Media
मॉडल और प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल की मानहानि और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेता साहिल खान को अग्रिम जमानत दे दी है। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने साहिल खान को शिकायतकर्ता पाटिल के खिलाफ कुछ भी ट्वीट या पोस्ट नहीं करने का भी निर्देश दिया। कोर्ट ने मामले में 25,000 रुपये के निजी मुचलके पर अभिनेता साहिल खान को अग्रिम जमानत की अनुमति है। गौरतलब है कि मनोज पाटिल ने कुछ महीने पहले आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, इस हादसे के बाद मनोज ने साहिल पर गंभीर आरोप लगाए थे। मनोज ने अभिनेता साहिल खान पर परेशान करने के आरोप लगाए थे। यहां कर कि अपने सुसाइड नोट में मनोज पाटिल ने लिखा था कि साहिल की प्रताड़ना और बदनामी के चलते वो ये कदम उठा रहे हैं। 
 
राहत: साहिल खान को हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल को खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में हैं आरोपी






 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
Vicky Katrina Wedding - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसे देखकर कहा जा रही है कि ये कटरीना की मेहंदी की तस्वीरें हैं। अपनी मेहंदी सेरेमनी में वह झूमकर नाचती दिख रही हैं। हालांकि ये तस्वीरें एक एड शूट की हैं जिसे फैंस मेहंदी की तस्वीरें बताकर वायरल कर रहे हैं। कटरीना कैफ इन दिनों विक्की कौशल संग शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मंगलवार को कटरीना के हाथ में विक्की के नाम की मेहंदी लगाई जाएगी।  वेडिंग वेन्यू की सिक्योरिटी का जिम्मा सलमान के बॉडीगार्ड शेरा को दिया गया है। कटरीना और विक्की की शादी के लिए देश के कई राज्यों और विदेश से सब्जियां मंगवाई गई हैं।
 
Vicky Katrina Wedding Live: आज लगेगी कटरीना के हाथ में मेहंदी, शादी में पहुंचे 10 बड़े सेलेब्रिटी



 
विज्ञापन

3 of 10
Vicky Katrina Wedding - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के सेलिब्रिटी कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों 9 दिसंबर को राजस्थान के बरवाड़ा में शादी करने जा रहे हैं। इन दोनों की शादी की चर्चा से पूरा सोशल मीडिया का बाजार गर्म है। हर दिन दोनों की शादी को लेकर नई-नई बातें सामने आ रही हैं। फिर चाहे वो मीडिया कवरेज बंद करने की बात हो या होटल स्टाफ और मेहमानों के मोबाइल न रखने की। इन सब प्रतिबंधों पर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने अपने नए वीडियो में जबरदस्त मजाक किया है। वीडियो की शुरुआत में सुगंधा संकेत से पूछती हैं कि क्या वो विक्की-कटरीना की शादी में जाएंगे, तो इस पर संकेत कहते हैं- "बुलाया नहीं तो क्यों जाना?" इस पर सुगंधा मजाक उड़ाते हुए कहती हैं- "अपने टाइम पे कोविड की वजह से अलाउड नहीं था, पर इन्होंने तो खुद ही अलाउ नहीं किया किसी को।"
 
Vicky Katrina Wedding: कटरीना और विक्की की शादी पर लगे प्रतिबंधों का सुगंधा मिश्रा ने उड़ाया मजाक, वीडियो देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी




 

4 of 10
नेहा धूपिया और कबीर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शादी में अब दो ही दिन बचे हैं। इस रॉयल वेडिंग का कटरीना कैफ और विक्की कौशल के फैंस कब से इंतजार कर रहे हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसंबर को जयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जिसके लिए दोनों परिवारों के मेहमान और करीबी लोग जयपुर पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को कई सेलेब्स को कटरीना और विक्की कौशल की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरते हुए देखा गया है। एक्ट्रेस नेहा धूपिया को उनके पति अंगद बेदी के साथ कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के लिए मुंबई एयरपोर्ट से बाहर जाते हुए देखा गया। मिनी माथुर, उनके पति एवं मशहूर निर्देशक कबीर खान व उनकी बेटी सायरा खान को भी मुंबई एयरपोर्ट के बाहर देखा गया।

 
Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: नेहा धूपिया और कबीर खान जयपुर के लिए रवाना, 9 दिसंबर को है विक्की- कटरीना की शादी

 
विज्ञापन

5 of 10
कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी - फोटो : @kaybykatrina-vickykaushal09/instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों 9 दिसंबर को एक- दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में आज से इस जोड़े की शादी की रस्में शुरू होने वाली है। शादी समारोह की शुरुआत मेहंदी के फंक्शन के साथ होगी। वहीं, शादी से कुछ दिन पहले ही इस कपल के खिलाफ राजस्थान के एक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई गई है। एक्ट्रेस कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल के खिलाफ सोमवार को यह शिकायत दर्ज हुई है। दरअसल, यह सेलिब्रिटी कपल 2 दिन बाद राजस्थान के सवाई माधोपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहा है। शादी के लिए कपल ने सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा स्थित एक होटल बुक किया है। यहीं पर प्रसिद्ध चौथ माता का मंदिर भी मौजूद है। लेकिन कटरीना और विक्की की शादी के कारण यहां जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। ऐसे में मंदिर का रास्ता बंद होने की वजह से शिकायत दर्ज कराई गई है।
 
Vicky kaushal Katrina kaif Wedding: शादी से पहले कटरीना कैफ और विक्की कौशल के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, वजह भी जान लीजिए

 
विज्ञापन

6 of 10
अतरंगी रे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इरशाद कामिल के गीतों और ए आर रहमान की धुनों ने हिंदी सिनेमा को कई कालजयी गीत दिए हैं। दोनों की जोड़ी एक बार फिर लौटी है निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ के साथ। सोमवार को दोनों ने मिलकर यहां मुंबई के एक पंच सितारा होटल में इसी फिल्म के गानों के साथ शाम गुलजार की। शाम वैसे तो सुरों की ही थी लेकिन इसमें चार चांद लगाने को सारा भी मौजूद रहीं। झलक यहां अक्षय कुमार की भी दिखी जिन्होंने अपने प्रशंसकों को ये साफ कर दिया कि ये फिल्म सारा अली खान और धनुष की है, उनका तो इस फिल्म में बस छोटा सा रोल है। 24 दिसंबर को सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘अतरंगी रे’ का म्यूजिक साल का पहला ऐसा फिल्मी अलबम है, जिसे पूरे देश में एक सुर में सराहा जा रहा है।
 
Atrangi Re: रहमान और इरशाद ने मुंबई में जमाई कमाल महफिल, ‘अतरंगी रे’ के अलबम की खूब हुई तारीफ



 
विज्ञापन

7 of 10
फिल्म केदारनाथ का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
केदारनाथ हादसे पर बनी फिल्म 'केदारनाथ' ने हाल ही में अपने 3 साल पूरे कर लिए है। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपनी पहली फिल्म में उनके सह-कलाकार रहे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। फिल्म से जुड़ी अपनी यादें और अभिनेता को याद करते हुए सारा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने एक भावुक नोट भी लिखा। फिल्म में सुशांत ने मंसूर का किरदार निभाया था। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि वह आज मंसूर को मिस कर रही हैं। साथ ही फिल्म की सफलता का श्रेय उन्हें देते हुए बताया कि यह उनके लिए हमेशा खास रहेगा। अंत में सारा ने  फिल्म के निर्देशक और निर्माताओं को धन्यवाद भी दिया।
 
Kedarnath: फिल्म के 3 साल पूरे होने पर सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, लिखा ये भावुक नोट


 

8 of 10
सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर के साथ सचिन तेंदुलकर - फोटो : Insatagram- @saratendulkar
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़ी रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर शेयर करती रहती हैं। उनकी यह तस्वीरें फैंस को काफी पसंद भी आती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन लिस्ट भी काफी लंबी है। फैन फॉलोइंग और पॉपुलैरिटी के मामले में सारा किसी स्टार किड से कम नहीं हैं। यहां तक कि उन्हें स्टार किड्स का कॉम्पिटीटर तक बताया जा चुका है। वहीं, सारा की खूबसूरती देख उनके इंडस्ट्री और मॉडलिंग के क्षेत्र में आने के कयास भी लगाए जा चुके हैं। इन्हीं कयासों के बीच आखिरकार सारा ने मॉडलिंग वर्ल्ड में कदम रख लिया है। 
 
Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने मॉडलिंग की दुनिया में रखा कदम, क्या फिल्मों में एंट्री की है तैयारी?



 

9 of 10
दिशा पाटनी का ग्लैमरस लुक - फोटो : Instagram/dishapatani
बॉलीवुड की बोल्ड और ब्यूटिफुल एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। मंगलवार को दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर दो हॉट तस्वीरें शेयर कीं, जिन पर उनके फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस दिल वाली इमोजी बनाकर जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं। गौरतलब है कि दिशा पाटनी की इंस्टाग्राम पर 47.8M की फैन फॉलोइंग है। उनकी दो नई हॉट तस्वीरों के नीचे टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी दिल वाला इमोजी बनाया है। इन तस्वीरों को अब तक 9 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। दिशा पाटनी की इन तस्वीरों पर उनके फैंस हॉट, ब्यूटीफुल और सेक्सी जैसे कमेंट कर रहे हैं। करीब पांच दिन पहले दिशा पाटनी ने अपनी एक और बोल्ड तस्वीर शेयर की थी। रेड ड्रेस में उनकी इस तस्वीर को फैंस ने खूब पसंद किया था। हाल ही में दिशा पाटनी को आमिर खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' की विशेष स्क्रीनिंग में भी देखा गया था। उस वक्त उनका एक हॉट वीडियो वायरल हुआ था, जिसे लेकर कुछ यूजर्स ने उनको ट्रोल भई किया था और बताया था कि वह ऐसी लग रही हैं, जैसे नशे में हो।
 
Disha Patani: दिशा पाटनी ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें, यूजर्स ने जमकर बरसाया प्यार




 
विज्ञापन

10 of 10
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस 15 का नया एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है। इसका प्रोमो जारी हो चुका है। जिसमें राखी सावंत को बेहद गुस्से में देखा जा सकता है। राखी अपने पति रितेश को 'भाड़े का पति' कहने पर तिलमिलाई हुई है और उसने इसे लेकर आपा खाते हुए अभिजीत पर हमला कर दिया। प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि गुस्से में राखी सावंत अभिजीत पर कुर्सी फेंक रही हैं। दरअसल, राखी सावंत ने बिग बॉस 15 के घर में पिछले महीने प्रवेश किया है। उनसे अभिजीत बिचुकले ने पति के रिश्ते को लेकर सवाल किया, जिससे वह भड़क उठीं।
 
Bigg Boss 15: राखी सावंत ने गुस्से में अभिजीत पर फेंकी कुर्सी, बोलीं- तू है भाड़े का टट्टू.. 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें