फिल्म चश्म-ए-बद्दूर में सईद जाफरी
- फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं कि हीरे की असली परख जौहरी को ही होती है। यही वजह थी कि महान फिल्मकार सत्यजीत रे ने अपनी एक मात्र हिंदी फिल्म शतरंज के खिलाड़ी में उन्हें अहम किरदार दिया। फिल्म में मीर रोशन अली का किरदार उन्होंने ऐसा निभाया कि संजीव कपूर जैसे कलाकार होने के बावजूद वह लोगों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रहे। रिचर्ड एटनबरो की फिल्म गांधी में सरदार पटेल के किरदार निभाने के लिए भी उन्हें आज भी याद किया जाता है। ‘चश्मे-बद्दूर’, हीना’, ‘दिल’, ‘मासूम’ जैसी फिल्मों में अदाकारी के लिए उन्हें खास पहचान मिली। सईद उन अभिनेताओं से एक थे जिनके काम की सराहना विदेशों में भी होती है। उन्होंने हॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया, जिनमे ‘दी विल्बी कांस्पीरेसी’, ‘दी मैन हू वुड बी किंग’, ‘स्फिंक्स’, ‘अ पैसेज टू इंडिया’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
Naresh-Pavitra: चौथी शादी को तैयार अभिनेता का लिपलॉक वीडियो देख भड़की तीसरी पत्नी, बोलीं- नहीं होने दूंगी ऐसा