फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: अनुराग कश्यप संग काम नहीं करेंगे अभय और कांतारा स्टार ने की KGF 2 की बुराई, पढ़ें मनोरंजन की खबरें

Sat, 07 Jan 2023 08:13 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अक्षय देओल, किशोर - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की इस रंगीन दुनिया से आए दिन कोई न कोई नई अपडेट सामने आती रहती है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। वहीं, फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं। तो चलिए बताते हैं आज की बड़ी खबरों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक रोहित शेट्टी हैदराबाद में अपनी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग कर रहे थे, जिसके दौरान वह घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर के बाहरी इलाके में रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग करने के दौरान रोहित के हाथ में चोट लग गई। इस खबर के बाद रोहित के फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 

Rohit Shetty: वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान घायल हुए रोहित शेट्टी, करवाई हाथों की सर्जरी
विज्ञापन

3 of 11
फराह खान - फोटो : insta
निर्देशक फराह खान को उनके काम के साथ ही बिंदास अंदाज  के लिए भी जाना जाता है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपने निजी अनुभवों को भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में फराह खान जयपुर पहुंचीं थी। जहां एक लग्जरी रेस्तरां खासतौर पर फराह के स्वागत में खोला गया था और पूरा होटल का पूरा स्टाफ उनके स्वागत में खड़ा नजर आया। जिसका वीडियो फराह ने अपने इंस्टाग्राम से साझा किया है। 

Farah Khan: फराह की खातिरदारी में एक टांग पर खड़ा रहा पूरा होटल स्टाफ! निर्देशक के स्वागत में खोला गया रेस्तरां

4 of 11
किशोर, यश - फोटो : Social media
पिछले साल रिलीज हुई दक्षिण भारतीय फिल्मों में रॉकिंग स्टार यश की फिल्म 'केजीएफ 2' को दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक का भरपूर प्यार मिला है। इस फिल्म ने न केवल देश में बल्कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई करके सभी को चौंका दिया था। इसके साथ ही पिछले साल रिलीज हुई साउथ फिल्म 'कांतारा' ने भी सभी मायनों में झंडे गाड़े। दोनों ही फिल्में के प्रशंसक हैं, जिन्होंने इन्हें खूब प्यार दिया है। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है, जिसने साउथ की इन दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों को आमने-सामने लाकर खड़ा कर दिया है। दरअसल, 'कांतारा' में मुरलीधर का किरदार निभाने वाले अभिनेता किशोर ने हाल ही में 'केजीएफ 2' को लेकर अपनी राय रखी है, जिससे यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है। 

Controversy: कांतारा के 'मुरलीधर' ने 'KGF 2' को बताया माइंडलेस फिल्म, बोले- मैं तो छोटे बजट की फिल्में देखूंगा
विज्ञापन

5 of 11
आर्यन खान, पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान, नोरा फतेही - फोटो : social media
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बॉलीवुड में तो कदम नहीं रखा है लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। कुछ समय से नोरा फतेही और आर्यन खान की डेटिंग को लेकर यूजर्स कयास लगाते नजर आ रहे थे, लेकिन अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान ने आर्यन खान के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीर साझा की है, जो तेजी से वायरल हो रही है। वहीं यूजर्स इस तस्वीर को देखने के बाद कंफ्यूज नजर आ रहे हैं। 

Aryan Khan: आर्यन खान ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ मनाया था न्यू ईयर, तस्वीर देख यूजर्स बोले- नोरा का क्या...
विज्ञापन

6 of 11
शाहरुख खान, अंजलि सिंह - फोटो : Social media
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी दरियादिली का अक्सर उदाहरण देते रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर इंडस्ट्री के 'पठान' ने साबित किया है कि वह किसी की भी मदद करने में पीछे नहीं हैं। दरअसल, किंग खान का एनजीओ मीर फाउंडेशन 20 वर्षीय लड़की अंजलि सिंह के परिवार की मदद के लिए आगे आया है, जिसने नए साल की सुबह दिल्ली में अपनी जान गंवा दी थी। दिल्ली में हुई इस दर्दनाक घटना में अंजलि को कई किलोमीटर तक एक कार के नीचे घसीटा गया था। 

Shahrukh Khan: शाहरुख के NGO ने की अंजलि के परिवार की आर्थिक मदद, दरियादिली देख फैंस बोले- सलाम किंग खान
विज्ञापन

7 of 11
अनुराग कश्यप और अभय देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रयोगात्मक कहानियों के लिए हमेशा तैयार रहने वाले अभिनेता अभय देओल की नई वेब सीरीज 'ट्रायल बाय फायर' दिल्ली के उपहार सिनेमा अग्निकांड की सत्य घटना आधारित है। यह सीरीज आने वाले शुक्रवार से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली है। अभय देओल ने निर्देशक इम्तियाज अली की डेब्यू फिल्म ‘सोचा न था’ से अपना करियर शुरू किया और ‘देव डी’ उनके करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म रही। इन दिनों अभय ओटीटी पर खासे सक्रिय हैं और लगातार ऐसे किरदार कर रहे हैं जिनमें बतौर अभिनेता वह खुद के लिए चुनौती पेश करें। अभय देओल से एक खास बातचीत...
Abhay Deol Interview: ‘अनुराग कश्यप ने मेरे बारे में बहुत झूठ फैलाया, अब उनके साथ कभी काम नहीं करूंगा’

8 of 11
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी खास तौर पर अपने ड्रेसिंग सेन्स के साथ-साथ हॉट और बोल्ड लुक्स के लिए चर्चा में रहती हैं। वह कभी अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर तो कभी अपने बेबाक बयानों के कारण इंटरनेट पर छाई रहती हैं। अपने कपड़ों की वजह से उर्फी को कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। कम कपड़े पहनने के चलते उर्फी के खिलाफ कई बार शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। सभी उनसे पूछते हैं कि वह पूरे कपड़े क्यों नहीं पहनती हैं। अब उर्फी ने इन सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने बताया है कि वह क्यों कम कपड़े पहनना पसंद करती हैं। 

Urfi Javed: उर्फी की बॉडी को ये क्या हुआ? वीडियो शेयर कर बताई पूरे कपड़े न पहनने की वजह

9 of 11
झूमे जो पठान गाना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 10 जनवरी को 'पठान' का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा और सिनेमाघरों में फिल्म 25 जनवरी 2023 को दस्तक देगी। 'पठान' को इस साल की सबसे बड़ी एक्शन वाली फिल्म मानी जा रही थी, लेकिन इसी साल कुछ और बेहतरीन फिल्म यशराज प्रोडक्शन की तरफ से रिलीज होने वाली हैं। इस बात का एलान खुद वाईआरएफ यानी यशराज फिल्म्स ने किया है। 

YRF SPY Universre: 'पठान' के ट्रेलर के साथ होगा डबल धमाका, आदित्य चोपड़ा लॉन्च करेंगे स्पाई यूनिवर्स

10 of 11
जेरेमी रेनर - फोटो : सोशल मीडिया
मार्वल फेम एक्टर जेरेमी रेनर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन इस बार वे अपना बर्थडे फैंस और दोस्तों के साथ किसी होटल में नहीं मना पाए। बता दें कि वे बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल बीते दिनों जेरेमी एक बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए थे। जिसके चलते वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर हेल्थ रिपोर्ट फैंस के साथ साझा की। जेरेमी ने अस्पताल स्टाफ के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, 'इस जर्नी को शुरू करने के लिए फेमस मेडिकल आईसीयू टीम को थैंक्यू'। 

Jeremy Renner: मार्वल फेम जेरेमी रेनर ने अस्पताल में मनाया जन्मदिन, फैंस के लिए जारी किया हेल्थ अपडेट
विज्ञापन

11 of 11
अजय देवगन, अमन देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन  पिछले साल के अंत में 'दृश्यम 2' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। अजय की यह फिल्म पिछले 50 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म के बाद अजय के पास कई और बेहतरीन फिल्में हैं जिस पर जल्द ही काम शुरू करने जा रहे हैं। इस बीच खबर है कि एक नए प्रोजेक्ट में वह अपने भतीजे अमन देवगन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे।  

Ajay Devgn: बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार अजय देवगन के भतीजे अमन, एक्शन एडवेंचर फिल्म में आएंगे नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें