कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन ने कई लोगों से उनका काम छीन लिया है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के मजूदरों से लेकर शोज में काम करने वाले कई एक्टर्स से उनकी रोजी-रोटी छिन गई है। हाल ही में एक्ट्रेस सविता बजाज ने भी ऐसा ही खुलासा किया था। शगुफ्ता अली, बाबा खान के बाद कई फिल्मों में काम कर चुकीं सीनियर एक्ट्रेस सविता बजाज (Savita Bajaj) भी पाई-पाई को मोहताज हो गई हैं। सविता बजाज कोरोना और फिर बीमारी के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। हाल ही में मदद की गुहार लगाते हुए सविता बजाज ने बताया कि उनकी सारी जमा पूंजी खत्म हो गई है और अब उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है। अब सविता की हालत पर अभिनेता सचिन पिलगांवकर (Sachin Pilgaonkar) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सचिन कहते हैं, ‘मैंने अखबार में सविता के बारे में पढ़ा। मैं चाहता हूं कि एसोसिएशन के लोग मदद के लिए सामने आएं और आर्टिस्ट और टेक्निशियन्स की मदद करें। अगर आप CINTAA और IMPPA से मदद मांगेंगे तो वो जरूर करेंगे, इसके लिए आपको उसका मेंबर होना जरूरी नहीं है।’