फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Children’s Day 2021: सबा ने शेयर कीं तैमूर, जहांगीर, इब्राहिम और इनाया की तस्वीरें, लिखी यह बात

Sun, 14 Nov 2021 01:49 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सबा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बाल दिवस के मौके पर सबा अली खान ने अपने भतीजों की प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तैमूर और जहांगीर के साथ ही इनाया खेमू की तस्वीर भी शेयर की है। गौरतलब है कि सबा अली खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने परिवार के सदस्यों की तस्वीरें फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। वह अपने भतीजे तैमूर और जहांगीर से बहुत प्यार करती हैं और अक्सर दोनों की प्यारी तस्वीरों को फैंस के लिए साझा करती रहती हैं। अब बाल दिवस के मौके पर सबा अली खान ने एक खासा पोस्ट साझा की है।

 
विज्ञापन

2 of 5
सबा अली खान - फोटो : instagram
सबा ने इब्राहिम अली खान, सारा अली खान, तैमूर अली खान, जहांगीर अली खान और इनाया नौमी खेमू के साथ अपनी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। यह कोलाज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया है। यह सारी पुरानी तस्वीरें हैं, जो कि अलग-अलग अवसरों पर खींची गई हैं। इन तस्वीरों का कोलाज बनाकर सबा ने इसे अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सबा अली खान - फोटो : instagram
इनमें से कुछ तस्वीरें दिवाली पार्टी की हैं और कुछ पुरानी। इसी साल अक्तूबर में इनाया के जन्मदिन की तस्वीर भी इसमें शामिल है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सबा ने लिखा, हैप्पी बाल दिवस। सुरक्षित रहें।

4 of 5
सबा अली खान
सबा ने सारा अली खान की तस्वीर भी शेयर की है। इब्राहिम और सारा सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह के बच्चे हैं। जबकि तैमूर और जहांगीर सैफ की दूसरी पत्नी करीना कपूर खान के बच्चे हैं। इनाया सैफ और सबा की छोटी बहन सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू की बेटी हैं। सबा ने इन सभी बच्चों की प्यारी तस्वीर का कोलाज शेयर किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सबा अली खान
इनाया के बर्थडे बैश में सबा ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने सबसे छोटे भतीजे जहांगीर के साथ अपनी काल्पनिक बातचीत के बारे में एक पोस्ट भी साझा की थी। सबा अभिनेता शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की बेटी हैं। वह सैफ से छोटी और सोहा से बड़ी हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें