बॉलीवुड के सुपरस्टार कहें या भाईजान सलमान खान के फैंस दुनिया भर में फैले हैं, जो उनकी फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनके सभी फैंस को ईद का इंतजार रहता है क्योंकि ईद का मौका हो और सलमान की फिल्म रिलीज न हो ऐसा बहुत ही कम होता है। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हर साल ईद के मौके पर अपनी फिल्म रिलीज करते ही हैं। साल 2009 से शुरू हुआ यह सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है क्योंकि इस बार उनकी जगह अजय देवगन अपनी फिल्म 'रनवे 34' सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं। इससे पहले सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है कि भाईजान ने ईद पर फिल्म रिलीज न की हो। सलमान खान के द्वारा शुरू किया गया यह ट्रेंड अब हर बॉलीवुड स्टार अपना रहा है। साल 2013 में सलमान ने रोहित शेट्टी और शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए ईद पर अपनी फिल्म रिलीज नहीं की और बीते साल तो खैर कोरोना ने कुछ होने ही नहीं दिया। लेकिन, क्या आपको पता है कि ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्मों में सबसे ज्यादा कारोबार किस फिल्म ने किया? चलिए हम बताते हैं।