फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR on Jan 7: जनवरी के पहले शुक्रवार को आलिया का मुकाबला आलिया से, आरआरआर की रिलीज डेट तय

Sat, 02 Oct 2021 08:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘बाहुबली’ सीरीज की फिल्मों से दुनिया भर में चर्चित हुए निर्देशक एस एस राजामौली की नई फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। ये फिल्म निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज के ठीक अगले दिन रिलीज होगी। और, इसी के साथ अगले साल का पहला महीना ही भारतीय सिनेमा में मुकाबले का सबसे बड़ा मैदान बन गया है। दिलचस्प बात ये है कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और ‘आरआरआर’ को हिंदी में रिलीज करने वाली कंपनी एक ही है यानी पेन मरुधर एंटरटेनमेंट। जनवरी 2022 में प्रभास की फिल्म ‘राधेश्याम’ 14 जनवरी को, अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ 21 जनवरी को और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक’ गणतंत्र दिवस पर रिलीज होना पहले से प्रस्तावित है। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और ‘आरआरआर’  के साथ एक और दिलचस्प बात ये भी है कि दोनों ही फिल्मों में आलिया भट्ट और अजय देवगन के अहम किरदार हैं।

विज्ञापन

2 of 6
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'गंगूबाई काठियावाड़ी' और ‘आरआरआर’ की रिलीज को लेकर हिंदी फिल्म कारोबार जगत में पिछले दो हफ्तों से माथापच्ची जारी है। पहले निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ 14 जनवरी को रिलीज करने की बात चली और इसके लिए प्रभास की फिल्म ‘राधेश्याम’ के मेकर्स से संपर्क किया गया है कि वे अपनी फिल्म आगे खिसका लें। लेकिन, बात बनी नहीं। फिर फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज डेट सामने आई और इसके ठीक तीन दिन बाद फिल्म ‘आरआरआर’ के निर्माताओं ने अपनी फिल्म 7 जनवरी को रिलीज करने का फैसला ले लिया। ‘आरआरआर’ की रिलीज का एलान सोशल मीडिया पर इसके हीरो राम चरण ने किया।
 

 

विज्ञापन

3 of 6
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘आरआरआर’ को पहले इसी साल दशहरा पर रिलीज होना था। ‘अमर उजाला’ ने 21 अगस्त को सबसे पहले ये खबर दी थी कि फिल्म ‘आरआरआर’ अब इस साल रिलीज नहीं होगी। फिल्म के निर्माताओं ने 11 सितंबर को आधिकारिक रूप से कहा कि निर्देशक एस एस राजामौली की मेगा बजट फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज टल गई है। एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' दक्षिण के अलावा उत्तर भारतीयों के लिए भी बहुत खास है। क्योंकि, इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा हिंदी फिल्मों के अभिनेता अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी देश में आजादी से पहले वर्ष 1920 के आसपास की है।

 

4 of 6
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ कहानी है मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में कोठा चलाने वाली एक दिलेर औरत की जिसकी पहुंच मुंबई के उस वक्त के डॉन करिम लाला तक थी। यह कहानी गुजरात की एक भोली सी लड़की के माफिया क्वीन गंगूबाई काठीयावाड़ी बनने तक की है। इस फिल्म में  गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं आलिया भट्ट। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में करीम लाला का अहम किरदार अजय देवगन निभाएंगे। डॉन करीम लाला को गंगूबाई काठियावाड़ी ने राखी बांध कर अपना भाई बना लिया था। करीम लाला के भारी-भरकम इस किरदार को निभाने के लिए अजय देवगन ने भंसाली की गुजारिश का मान रखा था।

विज्ञापन

5 of 6
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2021 के बाकी बचे महीनों और साल 2022 के लिए जिन हिंदी फिल्मों की रिलीज डेट का एलान हो चुका है, इनका 2 अक्टूबर 2021 तक मिली जानकारी के अनुसार विवरण इस प्रकार है:

रिलीज डेट            फिल्म

15 अक्तूबर          रश्मि रॉकेट (डिजिटल रिलीज)

15 अक्तूबर          वेनम: लेट देयर बी कारनेज

16 अक्तूबर          सरदार ऊधम (डिजिटल रिलीज)

22 अक्तूबर          भवई

4 नवंबर             सूर्यवंशी

5 नवंबर             इटर्नल्स

19 नवंबर            बंटी और बबली 2

19 नवंबर           ’घोस्टबस्टर्स: आफ्टरलाइफ’

26 नवंबर           सत्यमेव जयते 2

3 दिसंबर            तड़प

10 दिसंबर           चंडीगढ़ करे आशिकी

17 दिसंबर           स्पाइडरमैन: नो वे होम

17 दिसंबर           पुष्पा पार्ट 1

24 दिसंबर           83

31 दिसंबर           जर्सी

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2022

 

रिलीज डेट            फिल्म

 

06 जनवरी 2022      गंगूबाई काठियावाड़ी

07 जनवरी 2022      आरआरआर

14 जनवरी 2022          राधेश्याम

21 जनवरी 2022          पृथ्वीराज

26 जनवरी 2022           अटैक

14 फरवरी 2022          लाल सिंह चड्ढा

25 फरवरी 2022          जयेशभाई जोरदार

04 मार्च 2022            बच्चन पांडे

18 मार्च 2022            शमशेरा

18 मार्च 2022            लव रंजन निर्देशित रणबीर कपूर की फिल्म

25 मार्च 2022            भूल भुलैया 2

01 अप्रैल 2022           रॉकेट्री – द नंबी इफेक्ट

14 अप्रैल 2022           केजीएफ चैप्टर 2

14 अप्रैल 2022           भेड़िया

14 अप्रैल 2022           सालार

29 अप्रैल 2022           हीरोपंती 2

29 अप्रैल 2022           मे डे

03 जून 2022            मैदान

08 जुलाई 2022         एक विलेन रिटर्न्स

11 अगस्त 2022          रक्षा बंधन

11 अगस्त 2022          आदिपुरुष

15 अगस्त 2022          गरुड़

30 सितंबर 2022          विक्रमवेद

24 अक्तूबर 2022         रामसेतु

23 दिसंबर 2022          गणपथ पार्ट 1

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें