फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRR Box Office Collection Day 23: शनिवार को फिर घटी फिल्म की कमाई, वीकएंड पर बस इतने करोड़ में करना पड़ा संतोष

Sun, 17 Apr 2022 08:45 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर लगातार नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही बंपर कमाई कर वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 4
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर लगातार नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही बंपर कमाई कर वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। दर्शकों को भी एसएस राजामौली कि यह फिल्म बेहद पसंद आई। लेकिन बीते दिनों साउथ इंडस्ट्री की दो और फिल्मों के रिलीज होने के साथ ही अब आरआरआर का असर कम होता दिख रहा है। इतना ही नहीं फिल्म के कारोबार में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 और अभिनेता दलपति विजय की फिल्म बीस्ट ने ना सिर्फ आरआरआर से स्क्रीन्स और जनता छीन लिए बल्कि अब फिल्म की कमाई पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बीते दिन जहां फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली थी, तो वहीं 23वें दिन एक बार फिर फिल्म की कमाई घट गई है। वीकेंड का भी अब इस फिल्म को कोई खास फायदा नहीं मिल रहा है। शनिवार को हुई इस फिल्म की कमाई ने यह बात साबित कर दी है।

 
विज्ञापन

3 of 4
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार को हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो रामचरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक करीब 4.50 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 250 करोड़ का आंकड़ा भी हासिल कर लिया है। विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स के बाद आरआरआर कोरोनावायरस के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है।

विज्ञापन

4 of 4
फिल्म-आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'आरआरआर' 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म की कहानी 2 तेलुगू स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है जबकि इसके निर्माता की डीवीवी दानय्या हैं। फिल्म की  स्टार कास्ट की बात करें तो रामचरण और जूनियर एनटीआर के अलावा इसमें अजय देवगन, आलिया भट्ट और ओलिविया मॉरिस भी अहम किरदार में नजर आए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें