आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘आरआरआर’ ने पहले हफ्ते में कुल 477.50 करोड़ रुपये का और दूसरे हफ्ते में कुल 195.6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया है। फिल्म का दोनों हफ्तों का कुल कलेक्शन मिलाकर 673.10 करोड़ रुपये हो चुका है। इसमें तेलुगू संस्करण की कमाई 393.74 करोड़ रुपये, हिंदी संस्करण की कमाई 208.59 करोड़ रुपये, तमिल संस्करण की कमाई 52.16 करोड़ रुपये, मलायमल संस्करण की कमाई 17.17 करोड़ रुपये और कन्नड़ संस्करण की कमाई 1.44 करोड़ रुपये रही।