आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शुक्रवार को नीतू कपूर अपने अपकमिंग शो 'डांस दीवाने जूनियर' का प्रमोशन करने पहुंचीं। इस दौरान नीतू कपूर को देखते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया, जिसके वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी अभिनेत्री से रणबीर और आलिया की शादी के बारे में पूछ रहे हैं। पैपराजी कहते हैं, 'तारीख तो बता दीजिए नीतू जी शादी की।' इस पर अभिनेत्री कहती हैं, 'किसकी।' इस पर पैपराजी कहते हैं, 'आरके सर की।'